Close Menu
    What's Hot

    Diljit Dosanjh के नाम हुआ अमेरिका का खास दिन, सम्मान पाकर हुए भावुक

    June 22, 2026

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर कल से होगी अहम वार्ता

    June 22, 2026

    कैसा रहेगा आपका सोमवार का दिन, यहां देखें क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे

    June 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर कल से होगी अहम वार्ता

      June 22, 2026

      हम रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की और बढ़ रहे : पीएम

      June 22, 2026

      तमिलनाडु की सीफूड फैक्ट्री में गैस रिसाव से 7 लोगों की मौत

      June 21, 2026

      जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी

      June 21, 2026

      पीएम मोदी की तारीफ करने पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर पर पवन खेड़ा ने कसा तंज

      June 21, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Monday, June 22
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»Punjab News : पहला टूरिज्म समिट और ट्रैवल मार्ट 2023: रिवायती पकवानों की पेशकश की तैयारी
    Breaking News

    Punjab News : पहला टूरिज्म समिट और ट्रैवल मार्ट 2023: रिवायती पकवानों की पेशकश की तैयारी

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाSeptember 12, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


     मोहाली : जैसे कि पंजाबियों को उनके आत्थिय और स्वादिष्ट पकवानों के लिए जाना जाता है, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार अपने पहले टूरिज्म समिट और ट्रैवल मार्ट 2023 के द्वारा दुनिया भर के सैलानियों को राज्य की ओर आकर्षित करने के लिए रिवायती स्वादिष्ट पकवानों की पेशकश करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

    एमिटी यूनिवर्सिटी में पंजाब के पर्यटन और सांस्कृतिक मामले विभाग और निवेश पंजाब द्वारा साझे तौर पर करवाए जा रहे पहले टूरिज्म समिट और ट्रैवल मार्ट 2023 के शुरुआती दिन के मौके पर ‘‘अमृतसर्स हिंटरलैंड एंड क्लेनरी टूरिज्म’’ विषय पर एक पैनल चर्चा की गई।

    इस विषय पर चर्चा में शामिल होते हुए पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामले विभाग के प्रमुख सचिव राखी गुप्ता भंडारी ने कहा कि जब हम पकवानों की बात करते हैं तो पंजाब का नाम सबसे ऊपर होता है और दुनिया भर में कोई भी ऐसी जगह नहीं है जहाँ आपको पंजाबी पकवान न मिलते हों।


    उन्होंने कहा कि जहाँ दुनिया भर के लोग पंजाबी पकवानों का स्वाद लेते हैं, वहीं पंजाब के कई मशहूर पकवान ऐसे भी हैं जिनमें फाजिल्का का स्थानीय तौर पर मशहूर तोशा, कोटकपूरा का आटा चिकन, कोटकपूरा का ढौडा आदि शामिल हैं, जिनको विश्व स्तर पर मान्यता की ज़रूरत है।  

    चर्चा को आगे बढ़ाते हुए पार्टनर केपीएमजी हिमांशु रतन, जो सैशन के संचालक थे, ने इस बात पर प्रकाश डाला कि कैसे प्रामाणिक और लुभावने तज़ुर्बों में रूचि रखने वाले सैलानियों को आकर्षित करने के लिए अमृतसर और इसके पास के इलाकों के रिवायती पकवानों का लाभ उठाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि विश्व– प्रसिद्ध अमृतसरी कुलचे से लेकर कम जाने–पहचाने क्षेत्रीय पकवानों तक, भोजन और सभ्याचार के मामले में अमृतसर की विरासत शानदार है।


    सम्मेलन के प्रवक्ता के तौर पर शामिल हुए ‘साडा पिंड’ के सीएमडी ईश गंभीर ने पंजाब के पकवानों को इसकी विरासत, सभ्याचार और परंपरा के साथ–साथ पेश करने की ज़रूरत पर ज़ोर दिया। उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने अमृतसर में अपने बहु–चर्चित प्रोजैक्ट ‘साडा पिंड’ की शुरुआत की और साथ लगते गाँवों के लोगों को अपने साथ जोडक़र और पुरानी चीजें, जिनको लोगों ने नकार दिया था, को प्राचीन कलाकृतियों में तबदील कर दिया।

    इंडियन नेशनल ट्रस्ट फॉर आर्ट एंड कल्चरल हेरिटेज (इंटैक) अमृतसर चैप्टर के कनवीनर गगनदीप सिंह ने बाजरे को ख़ुराक में शामिल करने पर ज़ोर दिया।

    प्रसिद्ध शैफ और इंडियन फेडरेशन ऑफ क्लेनरी एसोसिएशन के प्रधान मनजीत सिंह गिल ने रिवायती पंजाबी भोजन को फिर सुरजीत करने पर ज़ोर दिया, जिस संबंधी लोग अवगत नहीं हैं। उन्होंने कहा कि खाना बनाना ज्ञान और हुनर का सुमेल है। उन्होंने यह भी कहा कि पंजाबी खाने के बारे में डॉक्यूमेंट्री बनाई जानी चाहिए, जिससे होटल मैनेजमेंट के विद्यार्थी रिवायती पंजाबी खाने के स्वाद को अगले स्तर तक ले जा सकें।

    इंडियन एसोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटजऱ् (आई.ए.टी.ओ.) पंजाब चैप्टर के चेयरमैन मनमीत सिंह ने पंजाब सरकार द्वारा टूरिज्म समिट को एक बड़ी पहल करार देते हुए कहा कि जहाँ तक पंजाबी पकवानों का सवाल है, यह दुनिया के हर कोने में पाए जाते हैं और इसको दुनिया भर के सभी लोग पसंद करते हैं। उन्होंने स्कूली शिक्षा में खाना बनाने की कला को शामिल करने के बारे में भी बात की, जिससे पंजाब से और अधिक शैफ पैदा किये जा सकें, जो पंजाबी पकवानों को विश्व स्तर पर ले जा सकें।

    द भारत खबर डॉट कॉम

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleMandi Dabwali News: केबीसी में अमिताभ बच्चन के सवालों का जवाब देगी डबवाली की इशिता
    Next Article Delhi News: दिल्ली के सीएम केजरीवाल दुर्लभ बीमारी से पीड़ित कनव से मिले, कनव के परिवार ने क्राउड फंडिंग के माध्यम से उसके इलाज के लिए धन जुटाया था
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर कल से होगी अहम वार्ता

    June 22, 2026

    हम रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की और बढ़ रहे : पीएम

    June 22, 2026

    तमिलनाडु की सीफूड फैक्ट्री में गैस रिसाव से 7 लोगों की मौत

    June 21, 2026

    जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी

    June 21, 2026

    पीएम मोदी की तारीफ करने पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर पर पवन खेड़ा ने कसा तंज

    June 21, 2026

    कल इस्तीफा दे सकते हैं ब्रिटिश प्रधानमंत्री स्टार्मर

    June 21, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    Diljit Dosanjh के नाम हुआ अमेरिका का खास दिन, सम्मान पाकर हुए भावुक

    By श्वेता चौहानJune 22, 2026

    Diljit Dosanjh: पंजाबी सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ ने अपने ग्लोबल सफ़र में एक और शानदार उपलब्धि…

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर कल से होगी अहम वार्ता

    June 22, 2026

    कैसा रहेगा आपका सोमवार का दिन, यहां देखें क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे

    June 22, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.