Close Menu
    What's Hot

    दिल्ली के अलीपुर में खौफनाक वारदात, मुखमेलपुर गांव में पत्नी ने पति को बेरहमी से पीटा, इलाज के दौरान MCD कर्मचारी की मौत | Crime

    September 25, 2026

    कार या बाइक बेचने के बाद ये काम करना न भूलें, वरना पुराने मालिक के पास आ सकता है नोटिस

    September 25, 2026

    Asian Games 2026: भारत को मिला दूसरा गोल्ड, सुरुचि सिंह और कमलजीत ने 10 मीटर एयर पिस्टल में जीता स्वर्ण | Sports

    September 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Ganesh Visarjan 2026: आज किस समय करें बप्पा का विसर्जन? नोट करें सुबह से रात तक का शुभ मुहूर्त, पूरी विसर्जन विधि | festival

      September 25, 2026

      IMD Weather Update : आज भारी बारिश-आंधी की चेतावनी, 19 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट! बारिश-आंधी का खतरा | National

      September 25, 2026

      जमुई के बाद समस्तीपुर में लड़की से बीच सड़क पर हैवानियत, पुलिस कर रही जांच

      September 24, 2026

      Parsik Hill Accident: नवी मुंबई में पारसिक हिल से रेलवे ट्रैक पर गिरी कार, 17 साल के युवक की हालत गंभीर | National

      September 24, 2026

      Mahadev Betting App Case: महादेव बैटिंग ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, दुबई से लौटे सरगना को किया गिरफ्तार | Crime

      September 24, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, September 25
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»वैश्विक स्तर पर खाद्य कीमतों में कमी से राहत
    दुनिया

    वैश्विक स्तर पर खाद्य कीमतों में कमी से राहत

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानDecember 8, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Business News Update : वैश्विक स्तर पर खाद्य कीमतों में कमी से राहत
    Business News Update : वैश्विक स्तर पर खाद्य कीमतों में कमी से राहत

    एफएओ द्वारा जारी किए गए आंकड़ों से हुआ खुलासा

    Business News Update (द भारत ख़बर), बिजनेस डेस्क : तेजी से बदलते वैश्विक व्यापारिक परिवेश और अमेरिकी टैरिफ दरों में उच्च वृद्धि के बावजूद वैश्विक स्तर पर महंगाई कम हुई है। दरअसल संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन (एफएओ) के मुताबिक लगातार तीसरे महीने विश्व स्तर पर खाद्य कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। एफएओ की ताजा रिपोर्ट बताती है कि दुनिया भर में बढ़ती महंगाई के बीच खाद्य वस्तुओं की कीमतों में नवंबर में बड़ी नरमी दर्ज हुई। सूचकांक अक्टूबर के मुकाबले गिरा और वर्ष दर वर्ष आधार पर भी यह नवंबर 2024 की तुलना में 2.1 फीसदी नीचे रहा। अनाज को छोड़कर लगभग सभी प्रमुख श्रेणियों दूध, तेल, चीनी और मीट में कीमतें घटीं, जिसने उपभोक्ताओं को काफी राहत प्रदान की।

    लगातार तीसरे महीने कीमतें कम हुई

    वैश्विक महंगाई के दबाव के बीच नवंबर उपभोक्ताओं के लिए राहत भरा महीना साबित हुआ। संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन (एफएओ) के मुताबिक लगातार तीसरे महीने विश्व स्तर पर खाद्य कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। दूध, तेल, चीनी और मीट जैसी प्रमुख वस्तुएं सस्ती हुईं, जबकि अनाज समूह में बढ़ोतरी देखी गई। एफएओ का वैश्विक खाद्य मूल्य सूचकांक नवंबर में 125.1 पॉइंट रहा, जो अक्तूबर 2025 की तुलना में 1.2 फीसदी कम है और मार्च 2022 के रिकॉर्ड स्तर से करीब 22 फीसदी नीचे आ चुका है।

    इन अनाज में आया उछाल

    दूसरी ओर अनाज मूल्य सूचकांक नवंबर में 105.5 अंक रहा जो अक्टूबर की तुलना में 1.8 और कुल मिलाकर 1.3 फीसदी ऊपर है। हालांकि यह अभी भी पिछले वर्ष की तुलना में 5.3 फीसदी नीचे बना हुआ है। गेहूं के दाम वैश्विक स्तर पर 2.5 फीसदी बढ़े। इसकी वजह चीन द्वारा अमेरिका से बड़े आयात, ब्लैक सी क्षेत्र में तनाव और रूस में अगले वर्ष की फसल के लिए कम बुवाई का अनुमान रहा। मक्के के दाम ब्राजील में मजबूत मांग और अर्जेंटीना-ब्राजील में बारिश से आपूर्ति बाधित होने के कारण बढ़े। जौ और ज्वार के भाव भी ऊपर गए, जिन पर सोयाबीन की बढ़ती वैश्विक कीमतों का सीधा असर दिखा। इसके विपरीत, चावल मूल्य सूचकांक नवंबर में 1.5 फीसदी घटा। उत्तरी गोलार्ध में फसल कटाई की शुरूआत और इंडिका व सुगंधित चावल की कमजोर आयात मांग ने कीमतों को नीचे खींचा।

    ये भी पढ़ें : Business News Hindi : इस साल शेयर मार्केट पर भारी पड़ा सोना

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसीटीडब्ल्यूजी की बैठक में छाया आतंकवाद का मुद्दा
    Next Article क्या सच में ऑफ-एयर होगा TMKOC? प्रोड्यूसर असित मोदी ने तोड़ी चुप्पी
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      बढ़त गंवाकर गिरावट के साथ खुला स्टॉक मार्केट, कच्चे तेल की कीमत उछली

      September 24, 2026

      बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 1247 अंक फिसला, 29 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर बंद

      September 24, 2026

      त्योहारी सीजन में सस्ता होगा खाद्य तेल, केंद्र सरकार ने उठाया यह अहम कदम

      September 24, 2026

      एजेंट ने गलत जानकारी देकर इंश्योरेंस बेचा तो पड़ेगा महंगा, चुकानी होंगी ये कीमतें

      September 24, 2026

      बॉलीवुड के किंग खान सबसे अमीर एक्टर, जानें कितनी नेट वर्थ, कहां से हो रही आमदनी

      September 24, 2026

      Stock market closing: स्टॉक मार्केट में तेजी का रुख बरकरार, उछलकर बंद हुआ बाजार, कच्चा तेल हुआ महंगा | business

      September 23, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      दिल्ली के अलीपुर में खौफनाक वारदात, मुखमेलपुर गांव में पत्नी ने पति को बेरहमी से पीटा, इलाज के दौरान MCD कर्मचारी की मौत | Crime

      By परवेश चौहानSeptember 25, 2026

      अलीपुर में घरेलू कलह का खूनी अंत, पत्नी की पिटाई के बाद MCD कर्मचारी की…

      कार या बाइक बेचने के बाद ये काम करना न भूलें, वरना पुराने मालिक के पास आ सकता है नोटिस

      September 25, 2026

      Asian Games 2026: भारत को मिला दूसरा गोल्ड, सुरुचि सिंह और कमलजीत ने 10 मीटर एयर पिस्टल में जीता स्वर्ण | Sports

      September 25, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.