Close Menu
    What's Hot

    हरिवंश नारायण सिंह लगातार तीसरी बार बने राज्यसभा के उपसभापति, निर्विरोध चुने गए

    April 18, 2026

    आपात स्थिति में 112 ऐप व 1091 हेल्पलाइन का उपयोग करें महिलाएं

    April 18, 2026

    फिर फिसली विराट कोहली की उंगली या ‘एल्गोरिदम’ का खेल? यूजर्स बोले— भाभी जी, अब तो कुछ करना ही पड़ेगा!

    April 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      हरिवंश नारायण सिंह लगातार तीसरी बार बने राज्यसभा के उपसभापति, निर्विरोध चुने गए

      April 18, 2026

      महिला आरक्षण से जुड़ा बिल 54 वोट से गिरा

      April 17, 2026

      भाजपा नेता की हत्या में कर्नाटक कांग्रेस विधायक सहित 17 दोषियों को उम्रकैद की सजा

      April 17, 2026

      इलाहाबाद हाईकोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया

      April 17, 2026

      ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट खोला, डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा शुक्रिया

      April 17, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, April 18
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»डॉलर के मुकाबले रुपया 29 पैसे मजबूत
    दुनिया

    डॉलर के मुकाबले रुपया 29 पैसे मजबूत

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानApril 18, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Rupee Against Dollar : डॉलर के मुकाबले रुपया 29 पैसे मजबूत
    Rupee Against Dollar : डॉलर के मुकाबले रुपया 29 पैसे मजबूत

    अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 92.85 के स्तर पर पहुंची भारतीय मुद्रा

    Rupee Against Dollar (द भारत ख़बर), बिजनेस डेस्क : अमेरिका-ईरान के बीच चल रहे युद्ध के खत्म होने की संभावनाओं के बढ़ते ही बाजार के समीकरण भी बदल गए। इस उम्मीद से न केवल विश्व के सभी प्रमुख बाजारों में तेजी दिखाई दी बल्कि भातरीय शेयर बाजार के साथ ही भारतीय मुद्रा भी मजबूत हुई। रुपया शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले 29 पैसे मजबूत होकर 92.85 (अस्थायी) पर बंद हुआ। अमेरिकी मुद्रा के कमजोर होने और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के साथ-साथ भू-राजनीतिक तनाव कम होने की बढ़ती उम्मीदों के कारण रुपये में मजबूती आई।

    विदेशी मुद्रा व्यापारियों के अनुसार, घरेलू शेयर बाजारों में नए सिरे से खरीदारी और विदेशी निधियों के नए प्रवाह ने भी स्थानीय मुद्रा को समर्थन दिया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 92.93 पर खुला और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 92.65 के अंतरा-दिन के उच्चतम स्तर पर पहुंचा। सत्र के अंत में रुपया 92.98 के न्यूनतम स्तर पर भी पहुंचा और डॉलर के मुकाबले 92.85 (अस्थायी) पर बंद हुआ, जो पिछले बंद स्तर से 29 पैसे अधिक है। गुरुवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 19 पैसे बढ़कर 93.14 पर बंद हुआ था।

    सोने और चांदी में गिरावट

    अक्षय तृतीय का त्योहार नजदीक होने के बावजूद घरेलू उपभोक्ताओं में सोने और चांदी की खरीदारी को लेकर मांग सुस्त बनी रही। जिसके चलते सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दिखाई दी। सर्राफा बाजार के जानकारों ने शुक्रवार की गिरावट के पीछे घरेलू बाजार में मांग कम होना और अंतरराष्टÑीय बाजार में इसकी कीमतों में कमी बताया है। शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में चांदी की कीमतों में 5,700 रुपये की भारी गिरावट आई, जबकि सोने के भाव भी 1,600 रुपये तक लुढ़क गए।

    जिसके चलते शुक्रवार को चांदी (सफेद धातु) 2.2 प्रतिशत यानी 5,700 रुपये टूटकर 2,53,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गई। इन कीमतों में सभी कर शामिल हैं। दूसरी ओर, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने के भाव में भी 1.01 प्रतिशत यानी 1,600 रुपये की कमी दर्ज की गई, जिसके बाद यह 1,56,200 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) पर आ गया।

    शेयर बाजार में शानदार तेजी

    शुक्रवार को 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 504.86 अंक या 0.65 प्रतिशत बढ़कर 78,493.54 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 156.80 अंक या 0.65 प्रतिशत बढ़कर 24,353.55 पर पहुंच गया। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने गुरुवार को 382.36 करोड़ रुपये के शेयर खरीदकर शुद्ध खरीदारी की।

    ये भी पढ़ें : Oil and Gas Supply : देश में तेल और गैस की आपूर्ति सामान्य : सुजाता शर्मा

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकब होगा सलमान खान के शो का प्रीमियर?
    Next Article फिर फिसली विराट कोहली की उंगली या ‘एल्गोरिदम’ का खेल? यूजर्स बोले— भाभी जी, अब तो कुछ करना ही पड़ेगा!
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      अमेरिका-ईरान का समझौते को लेकर सकारात्मक रुख बनेगा शेयर बाजार के लिए बूस्ट

      April 17, 2026

      सोने के ऊंचे दामों ने बदला ग्राहकों का ट्रेंड

      April 17, 2026

      6.3 प्रतिशत की दर से बढ़ेगी भारतीय अर्थव्यवस्था : एसएंडपी

      April 17, 2026

      भारत की कर्ज चुकाने की क्षमता मजबूत

      April 17, 2026

      शेयर बाजार में तेजी से खिले निवेशकों के चेहरे

      April 16, 2026

      सोना तीन हजार महंगा, चांदी 11,800 रुपए चमकी

      April 16, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      हरिवंश नारायण सिंह लगातार तीसरी बार बने राज्यसभा के उपसभापति, निर्विरोध चुने गए

      By अंकित कुमारApril 18, 2026

      Parliament: हरिवंश नारायण सिंह लगातार तीसरी बार बने राज्यसभा के उपसभापति, निर्विरोध चुने गए Parliament,…

      आपात स्थिति में 112 ऐप व 1091 हेल्पलाइन का उपयोग करें महिलाएं

      April 18, 2026

      फिर फिसली विराट कोहली की उंगली या ‘एल्गोरिदम’ का खेल? यूजर्स बोले— भाभी जी, अब तो कुछ करना ही पड़ेगा!

      April 18, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.