Close Menu
    What's Hot

    सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने के प्रस्ताव को केंद्र की मंजूरी

    May 6, 2026

    हरियाणा में इन निजी स्कूलों पर गिरेगी गाज, सैनी सरकार ने अपनाया सख़्त रुख

    May 6, 2026

    कच्ची उम्र में बदनामी का शिकार हुई ये हसीना, वायरल वीडियो ने बदल दी पूरी जिंदगी

    May 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने के प्रस्ताव को केंद्र की मंजूरी

      May 6, 2026

      DGP Gaurav Yadav: पंजाब में हुए धमाकों में पाकिस्तानी तत्वों का हाथ : डीजीपी गौरव यादव

      May 6, 2026

      चुनावी नतीजों के बाद हिंसा, आसनसोल में टीएमसी के दफ्तर में आग लगाई

      May 6, 2026

      खालिस्तानी आतंकी संगठन ने ली धमाके की जिम्मेदारी

      May 6, 2026

      जल्द आएगा मौसम में बदलाव, 9 मई के बाद चढ़ेगा पारा

      May 6, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, May 6
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»हरियाणा में इन निजी स्कूलों पर गिरेगी गाज, सैनी सरकार ने अपनाया सख़्त रुख
    हरियाणा

    हरियाणा में इन निजी स्कूलों पर गिरेगी गाज, सैनी सरकार ने अपनाया सख़्त रुख

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाMay 6, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    हरियाणा में शिक्षा का अधिकार (RTE) के तहत गरीब और वंचित वर्ग के बच्चों के दाखिले को लेकर सरकार ने सख्त रुख अपना लिया है। Haryana Education Department ने राज्य के सभी 4703 निजी स्कूलों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे 21,752 आरक्षित सीटों पर हर हाल में 9 मई 2026 तक दाखिले सुनिश्चित करें। आदेश की अनदेखी करने वाले स्कूलों की मान्यता रद्द करने तक की चेतावनी दी गई है।

    राज्यभर में 30 अप्रैल से आरटीई के तहत दाखिला प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, लेकिन कई जिलों से शिकायतें सामने आई हैं कि कुछ निजी स्कूल जानबूझकर प्रक्रिया में देरी कर रहे हैं। अभिभावकों का आरोप है कि स्कूल तकनीकी या मनमाने कारणों का हवाला देकर पात्र बच्चों को प्रवेश देने से बच रहे हैं। इन शिकायतों के बाद विभाग ने सभी जिलों को कड़ी निगरानी के निर्देश जारी कर दिए हैं।

    दाखिलों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए विभाग ने ऑनलाइन ट्रैकिंग सिस्टम लागू किया है। अब हर निजी स्कूल को अपने MIS लॉगिन के माध्यम से रोजाना प्रत्येक छात्र की स्थिति अपडेट करनी होगी। उन्हें यह बताना अनिवार्य होगा कि आवेदन स्वीकार किया गया है या खारिज। यदि किसी छात्र का दाखिला अस्वीकार किया जाता है, तो उसका स्पष्ट और वैध कारण भी पोर्टल पर दर्ज करना होगा। विभाग ने साफ कर दिया है कि केवल वही कारण मान्य होंगे जो RTE नियमों के अनुरूप हों, अन्यथा कार्रवाई तय है।

    सरकार ने यह भी निर्देश दिए हैं कि दाखिले में पात्र विद्यार्थियों को प्राथमिकता दी जाए। खासतौर पर कक्षा पहली, पूर्व-प्राथमिक और प्राथमिक स्तर की 25 प्रतिशत आरक्षित सीटों पर सबसे पहले उन बच्चों को प्रवेश देना होगा, जो स्कूल से एक किलोमीटर के दायरे में रहते हैं। वहीं, तीन किलोमीटर के दायरे में रहने वाले बच्चों को स्वैच्छिक प्रवेश देने पर सरकार नियमानुसार स्कूलों को प्रतिपूर्ति भी करेगी।

    जिला और ब्लॉक स्तर पर मॉनिटरिंग कमेटियों को सक्रिय कर दिया गया है, जिन्हें हर शिकायत का त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए गए हैं। यदि किसी मामले का समाधान पांच दिनों के भीतर नहीं होता, तो उसे प्रथम अपीलीय समिति और फिर अंतिम अपीलीय प्राधिकरण के पास भेजा जाएगा।


    हरियाणा

    विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि शुरुआती दाखिले अस्थायी माने जाएंगे और अंतिम पुष्टि दस्तावेजों के सत्यापन के बाद ही होगी। स्कूल स्तर पर गठित समितियों को तय मानकों के आधार पर ही दस्तावेजों की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी पात्र बच्चे के साथ अन्याय न हो सके।

    सरकार की इस सख्ती को शिक्षा के अधिकार को जमीनी स्तर पर लागू करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है, जिससे हजारों जरूरतमंद बच्चों को निजी स्कूलों में पढ़ाई का अवसर मिल सकेगा।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकच्ची उम्र में बदनामी का शिकार हुई ये हसीना, वायरल वीडियो ने बदल दी पूरी जिंदगी
    Next Article सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने के प्रस्ताव को केंद्र की मंजूरी
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    22 मई तक भरें वार्षिक संपत्ति विवरण; APR जमा नहीं कराने पर होगी कार्रवाई

    May 6, 2026

    हरियाणा में सीएम फ्लाइंग की रेड, नकली NCERT की किताबें जब्त

    May 6, 2026

    हरियाणा में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, आरोपी को पैर में लगी गोली

    May 6, 2026

    Scandinavian Boho Three-bed Decorated with Neutral Tones

    May 6, 2026

    हरियाणा में NHM कर्मचारियों को छुट्टी के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर, ऑनलाइन लीव सिस्टम लागू

    May 5, 2026

    नाथूसरी चौपटा में पूर्व सीएम व केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के जन्मदिवस पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 252 यूनिट रक्त एकत्रित

    May 5, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने के प्रस्ताव को केंद्र की मंजूरी

    By अंकित कुमारMay 6, 2026

    Supreme Court Judges: सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने के प्रस्ताव को केंद्र की…

    हरियाणा में इन निजी स्कूलों पर गिरेगी गाज, सैनी सरकार ने अपनाया सख़्त रुख

    May 6, 2026

    कच्ची उम्र में बदनामी का शिकार हुई ये हसीना, वायरल वीडियो ने बदल दी पूरी जिंदगी

    May 6, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.