Stock Market closing 28 july: F&O एक्सपायरी और कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच मंगलवार को शेयर बाजार में कारोबार काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा। कारोबारी सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को शेयर बाजार गिरावट पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 69 अंकों की गिरावट के साथ 76,765 पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 10 अंक फिसलकर 23,985 पर बंद हुआ।
कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 76,988.48 का ऊपरी स्तर और 76,672.77 का निचला स्तर छुआ। वहीं, निफ्टी ने 24,041.15 ऊपरी स्तर और 23,954.60 का निचला स्तर छुआ।
इन शेयरों में तेजी
TCS, इटरनल, टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, टाइटन, HCLTECH, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एशियन पेंट,LT,इंडिगो, अल्ट्रासेमको, मारुति, बजाज फिन्सर्व, कोटक बैंक, अडाणी पोर्ट्स, सन फार्मा, बजाज फाइनेंस के शेयर में तेजी दर्ज की गई। TCS के शेयर में सबसे ज्यादा 4.47% की तेजी दर्ज की गई।
इन शेयरों में गिरावट
ITC, SBIN, ट्रेंट, रिलायंस, BEL, HUL, इन्फोसिस, Iternal, HDFC बैंक, NTPC, पावरग्रिड, ICICI बैंक और भारती एयरटेल के शेयर में गिरावट दर्ज की गई। HUL के शेयर में सबसे ज्यादा 6.97% की तेजी दर्ज की गई।
ब्रॉडर मार्केट का रुख
Nifty 100 में 0.17% की गिरावट, निफ्टी मिडकैप 100 में 0.08% की तेजी और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 0.22% की गिरावट दर्ज की गई।
कच्चे तेल की कीमतें बढ़ीं
मध्यपूर्व में जारी संघर्ष थमने की वजह से कच्चे तेल की कीमतों में कमी दर्ज की गई। सोमवार को ब्रेंट क्रूड की कीमत 1.91% फिसलकर 86.67 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

