Nautapa 2026: गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है और आने वाले दिनों में यह और भी तीव्र होने वाला है। दरअसल, जैसे ही नौतपा की शुरुआत होती है, तापमान में तेजी से वृद्धि दर्ज की जाती है और लू चलने लगती है। इस दौरान गर्मी अपने चरम पर होती है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है।
ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, जब सूर्यदेव रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तभी नौतपा का आरंभ होता है। यह अवधि कुल 9 दिनों की होती है और इसे साल के सबसे गर्म दिनों में गिना जाता है।
नौतपा 2026 कब से शुरू होगा?
ज्योतिषाचार्य पंडित राकेश झा के अनुसार, वर्ष 2026 में नौतपा की शुरुआत 25 मई से होगी और यह 2 जून तक चलेगा। मान्यता है कि यदि इन 9 दिनों में भीषण गर्मी पड़ती है, तो आने वाले समय में अच्छी वर्षा होने की संभावना रहती है।
नौतपा में क्या करें?
- इस दौरान सूर्यदेव की पूजा-अर्चना करना विशेष फलदायी माना जाता है।
- प्रतिदिन सूर्य को जल अर्पित करें और उनके मंत्रों का जाप करें।
- जरूरतमंदों को जल, शरबत, सत्तू, छाता, घड़ा, पंखे, फल और मौसमी सब्जियां दान करें।
- समाज सेवा और बुजुर्गों की सेवा करें, इससे कुंडली में सूर्य मजबूत होता है।
- पानी या शरबत का भंडारा आयोजित करना शुभ माना जाता है।
नौतपा में क्या न करें?
- किसी भी व्यक्ति या जीव-जंतु को पानी देने से मना न करें।
- तामसिक भोजन जैसे प्याज, लहसुन आदि से परहेज करें।
- बासी भोजन न करें, ताजा खाना ही ग्रहण करें।
- अत्यधिक यात्रा से बचें, क्योंकि इस दौरान गर्मी बहुत अधिक होती है।
google-site-verification: google37146f9c8221134d.html

