Close Menu
    What's Hot

    इजराइली एयर फोर्स ने तेहरान में कई ईरानी मिलिट्री एसेट्स पर टारगेटेड स्ट्राइक किए

    March 8, 2026

    हरियाणा में कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर महिला की हत्या, दो बच्चों की थी मां

    March 8, 2026

    भारत और अमेरिका के बीच होगा बेहतर व्यापार समझौता : गोयल

    March 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      इजराइली एयर फोर्स ने तेहरान में कई ईरानी मिलिट्री एसेट्स पर टारगेटेड स्ट्राइक किए

      March 8, 2026

      केंद्र की कमजोर विदेश नीति का खामियाजा भुगत रही जनता : कांग्रेस

      March 8, 2026

      ओडिशा में पार्टी मनाने गए छात्र डूबे, पांच की मौत

      March 8, 2026

      मौसम का यू-टर्न! कुछ राज्यों में तपिश, तो कहीं बरसेंगे बादल

      March 7, 2026

      बड़े हादसे का शिकार होते-होते बाल-बाल बचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

      March 7, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Sunday, March 8
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»खेल»ब्रिसबेन टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने ली बढ़त
    खेल

    ब्रिसबेन टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने ली बढ़त

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानDecember 6, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Aus vs Eng 2nd Test Live : ब्रिसबेन टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने ली बढ़त
    Aus vs Eng 2nd Test Live : ब्रिसबेन टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने ली बढ़त

    दूसरे दिन का खेल समाप्त होने पर मेजबान टीम ने छह विकेट खोकर बनाए 378 रन, इंग्लैंड से 44 रन आगे

    Aus vs Eng 2nd Test Live (द भारत ख़बर), खेल डेस्क : इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्तमान एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। इंग्लैंड की पहली पारी 334 रन पर समेटने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने दिन का खेल समाप्त होने के समय छह विकेट खोकर 378 रन बना लिए हैं। इस तरह से मेजबान टीम ने मेहमान टीम पर 44 रन की अहम बढ़त हासिल कर ली है जबकि उसके चार खिलाड़ी आउट होने बाकी हैं।

    इंग्लैंड ने टॉस जीतकर चुकी थी बल्लेबाजी

    इससे पहले ब्रिसबेन के गाबा मैदान में दिन रात्रि के मैच में जोकि गुलाबी गेंद के साथ खेला जाना था में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टॉक ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी। हालांकि इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसके दो बल्लेबाज पांच रन पर पैविलियन लौट गए। हालांकि इसके बाद सलामी बल्लेबाज जेक क्रॉली और जो रूट के बीच शतकीय साझेदारी हुई जिससे इंग्लैंड की टीम को संभलने का मौका मिला और उसने पहली पारी में 334 रन बनाए। हालांकि इस दौरान जो रूट एक छोर पर डटे रहे और अंत तक 138 रन बनाकर नाबाद लौटे।

    ऑस्ट्रेलिया के सभी बल्लेबाजों ने दिया उपयोगी योगदान

    ट्रेविस हेड और जेक वेदरएल्ड ने ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में अच्छी शुरूआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 77 रनों की साझेदारी हुई, जिसे ब्रायडन कार्स ने तोड़ा। उन्होंने हेड को एटकिंसन के हाथों कैच कराया। वह 33 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इस दौरान वेदरएल्ड ने अपना पहला लगाया। वह 78 गेंदों में 12 चौके और एक छक्के की मदद से 72 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, मार्नस लाबुशेन ने भी अर्धशतकीय पारी खेली और 65 रन बनाकर लौटे।

    स्मिथ और ग्रीन में हुई 95 रन की साझेदारी

    इसके बाद कप्तान स्टीव स्मिथ ने कैमरन ग्रीन के साथ चौथे विकेट के लिए 95 रन की साझेदारी निभाई। ग्रीन 45 रन बनाकर आउट हुए। ब्रायडन कार्स ने उन्हें आउट किया। वहीं, स्मिथ भी 85 गेंद में पांच चौके और दो छक्कों की मदद से 61 रन बनाकर पवेलियन लौटे। जोश इंग्लिस 23 रन बना सके। कैरी और नेसेर के बीच अब तक सातवें विकेट के लिए 49 रन की साझेदारी हो चुकी है। इंग्लैंड की ओर से कार्स ने अब तक तीन विकेट लिए हैं, जबकि कप्तान स्टोक्स को दो विकेट मिले हैं। आर्चर ने एक विकेट लिया है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनेपाल में चलेंगे भारतीय मुद्रा के सभी नोट
    Next Article हमारी जीडीपी अनुमान से ज्यादा तेजी से बढ़ रही : मल्होत्रा
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      टी20 विश्व कप फाइनल में पिच की रहेगी अहम भूमिका

      March 8, 2026

      भारत तीसरी बार उठाने चाहेगा विश्व कप ट्रॉफी

      March 8, 2026

      आज टीम इंडिया जीती तो बना देगी नया इतिहास

      March 8, 2026

      साक्षी ने मना लिया ‘गलत’ विकेट का जश्न, MS Dhoni ने हंसते हुए कहा- बैठ जाओ! Video वायरल

      March 6, 2026

      सेमीफइनल में इंग्लैंड को हरा भारत ने किया फाइनल में प्रवेश

      March 5, 2026

      भारत टी-20 वर्ल्डकप के फाइनल में

      March 5, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      इजराइली एयर फोर्स ने तेहरान में कई ईरानी मिलिट्री एसेट्स पर टारगेटेड स्ट्राइक किए

      By अंकित कुमारMarch 8, 2026

      Israel Defense Forces: इजराइली एयर फोर्स ने तेहरान में कई ईरानी मिलिट्री एसेट्स पर टारगेटेड…

      हरियाणा में कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर महिला की हत्या, दो बच्चों की थी मां

      March 8, 2026

      भारत और अमेरिका के बीच होगा बेहतर व्यापार समझौता : गोयल

      March 8, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.