Close Menu
    What's Hot

    AAP के 7 सांसदों का BJP में विलय मंजूर… NDA का आंकड़ा 148

    April 27, 2026

    चलती बस में लगी आग, 20 से ज्यादा यात्री थे सवार

    April 27, 2026

    राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा समेत 3 सांसदों ने

    April 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      AAP के 7 सांसदों का BJP में विलय मंजूर… NDA का आंकड़ा 148

      April 27, 2026

      पश्चिम बंगाल में दूसरे दौर के मतदान की तैयारियां पूरी

      April 27, 2026

      पीएम आज सिक्किम को चार हजार करोड़ की देंगे सौगात

      April 27, 2026

      हर साल बढ़ती गर्मी कृषि पद्धति के लिए हानिकारक : एफएओ

      April 23, 2026

      मिर्जापुर हाईवे पर चार वाहन टकराए, 11 की मौत

      April 23, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Monday, April 27
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»अमेरिका-ईरान तनाव रहा शेयर बाजार पर भारी
    दुनिया

    अमेरिका-ईरान तनाव रहा शेयर बाजार पर भारी

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानApril 21, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Share Market Update : अमेरिका-ईरान तनाव रहा शेयर बाजार पर भारी
    Share Market Update : अमेरिका-ईरान तनाव रहा शेयर बाजार पर भारी

    दिनभर की उथलपुथल के बाद लगभग स्पाट बंद हुआ भारतीय शेयर बाजार

    Share Market Update  (द भारत ख़बर), बिजनेस डेस्क : अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर से उपजे तनाव ने विश्व के सभी प्रमुख शेयर बाजारों को नकारात्मक रूप से प्रभावित किया। इस तनाव के चलते सप्ताह की शुरुआत अच्छी नहीं रही। निवेशकों ने मध्य पूर्व में हाल ही में हुई गड़बड़ियों को पूर्ण पैमाने पर संघर्ष की शुरूआत के बजाय संभावित वार्ता रणनीति के रूप में देखा।

    वहीं इस सप्ताह युद्धविराम की समाप्ति को देखते हुए, बाजार के भागीदार सतर्क बने हुए हैं और आगे के घटनाक्रमों का इंतजार कर रहे हैं। यही कारण है कि सोमवार को एशियाई बाजारों हल्की तेजी रही वहीं यूरोप के बाजारों में गिरावट देखी गई। भू-राजनीतिक चुनौतियों और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच निवेशकों के सतर्क होने के कारण सोमवार को भाराीय शेयर बाजार पर भी नकारात्मक असर पड़ा।

    इस तरह रहा शेयर बाजार का हाल

    बाजार के उतार-चढ़ाव भरे सत्र में बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी लगभग बिना बदलाव के बंद हुए। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स मामूली बढ़त के साथ 26.76 अंक या 0.03 प्रतिशत की बढ़त के साथ 78,520.30 पर बंद हुआ। दिन के दौरान, इसने 78,942.45 का उच्च और 78,203.30 का निम्न स्तर छुआ, जिसमें 739.15 अंकों का उतार-चढ़ाव आया। 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 11.30 अंक या 0.05 प्रतिशत बढ़कर 24,364.85 पर बंद हुआ।

    डॉलर के मुकाबले 19 पैसे टूटा रुपया

    डॉलर के मुकाबले रुपया 19 पैसे गिरकर 93.10 (अस्थायी) पर बंद हुआ। सोमवार को जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयरों में 3% की बढ़त दर्ज की गई जबकि हिंडाल्को के शेयरों में दो प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से ट्रेंट, स्टेट बैंक आॅफ इंडिया, एशियन पेंट्स, एनटीपीसी, बजाज फाइनेंस और इंटरग्लोब एविएशन लाभ में रहीं। जबकि लार्सन एंड टुब्रो, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, एचसीएल टेक और कोटक महिंद्रा बैंक पिछड़ने वालों में शामिल थे।

    सोने-चांदी की कीमतों में उछाल

    दल्ली में सोने-चांदी की कीमतों में सोमवार को मजबूत उछाल दिखा। अखिल भारतीय सरार्फा एसोसिएशन के अनुसार चांदी 4300 रुपये मजबूत होकर 2.57 लाख प्रति किलोग्राम के भाव पहुंच गई। शुक्रवार को चांदी 2,53,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। सोमवार के दिन 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 800 रुपये मजबूत होकर 1.57 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। हालांकि, वैश्विक रुझान सुस्त बने रहे। हाजिर चांदी 1.09 अमेरिकी डॉलर या 1.35 प्रतिशत गिरकर 79.71 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर आ गई, जबकि सोने का भाव 0.52 प्रतिशत गिरकर 4,805.09 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस हो गया।

    ये भी पढ़ें : West Asia Crisis : भारत को प्रभावित कर रहा पश्चिम एशिया संकट : आरबीआई

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleMotorola Edge 70 Pro भारत में लॉन्च! कीमत और फीचर्स सुनकर उड़ जाएंगे होश
    Next Article मेरठ से प्रयागराज पहुंचेंगे 6 घंटे में, 29 अप्रैल को खुलेगा गंगा एक्सप्रेसवे
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      सेबी ने भारतीय बाजार को पूरी तरह बदल दिया : पांडे

      April 27, 2026

      पीपीबीएल पर आरबीआई की कार्रवाई का प्रभाव नहीं : प्रबंधन

      April 27, 2026

      भारत के लिए न्यूजीलैंड में व्यापार की राह होगी आसान

      April 27, 2026

      Nirmala Sitharaman : उभरती चुनौतियों के लिए तैयार रहे सेबी : निर्मला सीतारमण

      April 27, 2026

      वैश्विक आपूर्ति में भारतीय बंदरगाहों की भूमिका अहम

      April 23, 2026

      अमेरिका-ईरान समझौता भारत के लिए जरूरी

      April 23, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      AAP के 7 सांसदों का BJP में विलय मंजूर… NDA का आंकड़ा 148

      By अंकित कुमारApril 27, 2026

      AAP MPs Merger BJP: AAP के 7 सांसदों का BJP में विलय मंजूर… NDA का…

      चलती बस में लगी आग, 20 से ज्यादा यात्री थे सवार

      April 27, 2026

      राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा समेत 3 सांसदों ने

      April 27, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.