Close Menu
    What's Hot

    जंगल की आग के कारण स्पेन में आपातकाल

    July 24, 2026

    कांवड़ यात्रा पर हरियाणा रोडवेज का बड़ा ऐलान, हरिद्वार के लिए चलेंगी स्पेशल बसें, जानिए समय और किराया

    July 24, 2026

    कारोबार के अंतिम दिन भी गिरावट पर बंद हुआ बाजार, ट्रंप के टैरिफ बम और मध्यपूर्व में संघर्ष का दिखा असर

    July 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      जंगल की आग के कारण स्पेन में आपातकाल

      July 24, 2026

      सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, कोर्ट की कार्यवाही के वीडियो को बिना इजाजत सोशल मीडिया नहीं कर सकते पोस्ट | National

      July 24, 2026

      JNU-DU Warning on CJP Protest: जेएनयू और दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्रों को वॉर्निंग, CJP प्रोटेस्ट में न जाएं, वरना एक्शन लेंगे | Delhi

      July 24, 2026

      Jammu Kashmir Landslide: भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाइवे दूसरे दिन भी बंद, फंसे लोगों के लिए रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेन | National

      July 24, 2026

      हिमाचल में शराब ठेके पर पुलिस कर्मियों ने किया बवाल

      July 24, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, July 24
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»खेल»Commonwealth Games 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को बड़ा झटका, जूडो खिलाड़ी तुलिका मान निलंबित, टीम से बाहर | Sports
    खेल

    Commonwealth Games 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को बड़ा झटका, जूडो खिलाड़ी तुलिका मान निलंबित, टीम से बाहर | Sports

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानJuly 24, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Tulika Mann being suspended
    कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 की रजत पदक विजेता जूडो खिलाड़ी को राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (NADA) की तरफ से अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है

    नई दिल्ली. ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 से भारत के लिए बुरी खबर आई है. देश के लिए पदक लाने की उम्मीदवार जूडो खिलाड़ी तुलिका मान को बाहर कर दिया गया है. कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 की रजत पदक विजेता जूडो खिलाड़ी को राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (NADA) की तरफ से अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है. इस फैसले के आने के बाद उनको भारतीय टीम से बाहर कर दिया गया है.

    रिपोर्ट के अनुसार पिछले 12 महीने में तुलिका मान पर तीसरी बार ‘वेयरअबाउट्स फेल्योर’ (Whereabouts Failures) का आरोप लगा है. विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (WADA) के नियमों में साफ है कि 12 महीनों में तीन बार अगर कोई खिलाड़ी अपने लोकेशन की जानकारी समय पर उपलब्ध नहीं कराता है या डोप टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं होता है तो एंटी-डोपिंग नियमों का उल्लंघन माना जाएगा. इस मामले में उन्हें अधिकतम दो साल के प्रतिबंध झेलना पड़ सकता है.

    27 साल तुलिका मान ग्लासगो में भारत की सबसे बड़ी पदक उम्मीदों में शामिल थीं. उन्होंने देश के लिए 2022 बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में महिलाओं के +78 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक जीता था. भारतीय जूडो टीम के एक कोच ने बताया कि NADA से नोटिस मिलने के बाद तुलिका मान को टीम से हटा दिया गया है.

    यह लगातार दूसरा दिन है जब भारतीय जूडो दल के किसी खिलाड़ी को प्रतियोगिता से पहले बाहर होना पड़ा है. इससे पहले पुरुषों के -73 किलोग्राम वर्ग के जूडोका अरुण कुमार को प्रतियोगिता से बाहर कर दिया गया था. अरुण कुमार का प्रतियोगिता से बाहर किए जाने का कारण आउट-ऑफ-कम्पटीशन डोप टेस्ट में प्रतिबंधित एनाबॉलिक स्टेरॉयड के लिए पॉजिटिव पाया जाना था. अभी जूडो के इवेंट शुरु नहीं हुए हैं भारतीय जूडो टीम 27 जुलाई को ग्लासगो के लिए रवाना होने वाली है. जूडो प्रतियोगिताएं 31 जुलाई से शुरू होंगी. दो खिलाड़ियों का बाहर होना भारत के लिए बड़ा झटका है.

    WADA के नियमों के तहत रजिस्टर्ड टेस्टिंग पूल में शामिल खिलाड़ियों को नियमित रूप से अपनी ट्रेनिंग, रहने की जगह और रोजाना एक घंटे का समय NADA/WADA को बताना होता है. जिससे कि बिना पूर्व सूचना के डोप टेस्ट किया जा सके. यदि कोई खिलाड़ी 12 महीनों में तीन बार यह जानकारी देने में नाकाम रहता है. परीक्षण के लिए उपलब्ध नहीं होता, तो इसे एंटी-डोपिंग नियमों का उल्लंघन माना जाता है.

    Previous articlePunjab Roadways Strike: तीन दिन थम जाएगा पंजाब का सफर, रोडवेज हड़ताल से जुड़ी पूरी जानकारी; जानें यहां

    Viplove Kumar

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपंजाब में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी
    Next Article कारोबार के अंतिम दिन भी गिरावट पर बंद हुआ बाजार, ट्रंप के टैरिफ बम और मध्यपूर्व में संघर्ष का दिखा असर
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      Asian Games 2026: नॉकआउट में सीधी एंट्री, गोल्ड मेडल बचाने उतरेंगे, भारत की पुरुष और महिला टीमों को मिला बड़ा फायदा | Sports

      July 24, 2026

      CWG 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पहला मेडल पक्का, लवलीना बोरगोहेन ने रिंग में उतरे बिना दिलाया मेडल | Sports

      July 24, 2026

      टी20 में सिर्फ एक मैच की कप्तानी… फिर क्यों बदल गया टीम इंडिया का कप्तान? सचिन तेंदुलकर भी थे इसमें शामिल | Sports

      July 24, 2026

      Shreyas Iyer Unique Record: कप्तान श्रेयस अय्यर रचा इतिहास, तोड़ा महेंद्र सिंह धोनी का सालों पुराना रिकॉर्ड | Sports

      July 24, 2026

      Ind vs Zim T20: मयंक और प्रिंस यादव की कातिलाना गेंदबाजी, भारत ने जिम्बाब्वे को सस्ते में निपटाया | Sports

      July 24, 2026

      Ind vs Zim: मयंक यादव की 2 साल बाद शानदार वापसी, पहली बॉल पर विकेट लेकर रच दिया इतिहास | Sports

      July 23, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      जंगल की आग के कारण स्पेन में आपातकाल

      By अंकित कुमारJuly 24, 2026

      Spain Fire: इस समय भीषण गर्मी और जंगल की आग की मार झेल रहा है…

      कांवड़ यात्रा पर हरियाणा रोडवेज का बड़ा ऐलान, हरिद्वार के लिए चलेंगी स्पेशल बसें, जानिए समय और किराया

      July 24, 2026

      कारोबार के अंतिम दिन भी गिरावट पर बंद हुआ बाजार, ट्रंप के टैरिफ बम और मध्यपूर्व में संघर्ष का दिखा असर

      July 24, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.