Close Menu
    What's Hot

    Delhi Liquor Shops Timings: दिल्ली में रात 8 बजे बंद हो जाएंगे शराब के ठेके, CJP प्रोटेस्ट के कारण सरकार का फैसला | Delhi

    July 25, 2026

    Ind Vs Zim Live Streaming 2nd T20I: कब शुरू होगा भारत-जिम्बाब्वे के बीच दूसरा टी20, किस चैनल पर दिखेगा, लाइव स्ट्रीमिंग की जानकारी | Sports

    July 25, 2026

    पंजाब सरकार ने 8,069 कैंसर मरीजों के कैशलेस

    July 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      CJP Protest: पुलिस लाठीचार्ज में अधमरी हो गई थी छात्रा, वेंटिलेटर पर लड़ी जिंदगी की जंग, अब RML अस्पताल ने दिया अपडेट | Delhi

      July 25, 2026

      IMD Weather Alert: आज दिल्ली, हरियाणा और पंजाब का कैसा रहेगा मौसम? किन राज्यों में होगी बारिश, जानें वेदर अपडेट | National

      July 25, 2026

      bangladesh president Shahabuddin resigned

      July 25, 2026

      जंतर-मंतर पर इस्तीफा देने वाले शेर सिंह पर उत्तराखंड पुलिस का बड़ा खुलासा, आईजी निवेदिता ने बताया सच

      July 24, 2026

      एनटीए की बड़ी कार्रवाई, 47 अफसर बर्खास्त किए

      July 24, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, July 25
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दिल्ली»Sonam Wangchuk Viral Video: ‘गिरफ्तार कर लो मुझे’, सोनम वांगचुक का सफदरजंग अस्पताल का वीडियो वायरल, क्या है पूरा मामला? | Delhi
    दिल्ली

    Sonam Wangchuk Viral Video: ‘गिरफ्तार कर लो मुझे’, सोनम वांगचुक का सफदरजंग अस्पताल का वीडियो वायरल, क्या है पूरा मामला? | Delhi

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानJuly 25, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Sonam Wangchuk viral hospital video, Safdarjung Hospital clarification on Sonam Wangchuk, Sonam Wangchuk hunger strike latest news, Delhi High Court Sonam Wangchuk hospital order, Sonam Wangchuk asks police to arrest him, Safdarjung Hospital viral video controversy, सोनम वांगचुक का वायरल वीडियो, सोनम वांगचुक के वीडियो पर सफदरजंग अस्पताल की सफाई, सोनम वांगचुक न्यूज, सीजेपी प्रोटेस्ट
    सोनम वांगचुक ने भूख हड़ताल के दौरान सफदरजंग अस्पताल पर कैदी जैसा व्यवहार करने के आरोप लगाए हैं।

    Sonam Wangchuk Hospital Controversy: सोनम वांगचुक जंतर-मंतर पर छात्रों की मांगों को लेकर भूख हड़ताल कर रहे थे। बीती 18 जुलाई को दिल्ली पुलिस सोनम वांगचुक को जबरन जंतर-मंतर से उठाकर ले गई और सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करा दिया। हालांकि बाद में दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश पर उन्हें मेदांता हॉस्पिटल शिफ्ट किया गया और सरकार से आश्वासन मिलने के बाद वांगचुक ने अपनी भूख हड़ताल भी खत्म कर दी है। हालांकि अब सोनम वांगचुक का सफदरजंग अस्पताल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के भीतर अस्पताल कर्मियों और एक पुलिस अधिकारी से तीखी बहस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में वांगचुक अस्पताल से बाहर जाने की अनुमति मांगते हुए कहते हैं कि अगर उन्हें रोका जा रहा है तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाए। इस वीडियो के सामने आने के बाद सफदरजंग अस्पताल ने आधिकारिक बयान जारी कर पूरे घटनाक्रम पर सफाई दी है।

    आखिर सफदरजंग अस्पताल में क्या हुआ?

    वायरल वीडियो 21 जुलाई 2026 का बताया जा रहा है। यह वही दिन था जब दिल्ली हाई कोर्ट ने वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में स्थानांतरित करने का निर्देश दिया था। इससे पहले उन्हें जंतर-मंतर स्थित प्रदर्शन स्थल से 18 जुलाई को भूख हड़ताल के दौरान तबीयत बिगड़ने पर सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वीडियो में सोनम वांगचुक अस्पताल में रोके जाने पर नाराज नजर आते हैं। वह कहते हैं कि अगर प्रशासन उन्हें जाने नहीं देना चाहता, तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाए। वीडियो में वह यह भी आरोप लगाते हैं कि उन्हें अनावश्यक रूप से अस्पताल में रोका जा रहा है और इससे मानसिक तनाव बढ़ रहा है।

    This is the video from Safdarjung hospital in Delhi where Sonam Wangchuk was under medical observation. After the high court order, he was leaving for Medanta when Safdarjung hospital staff tried to stop him on July 21.

    Right wing narrative: Look he is so fit. Walking around… pic.twitter.com/V9qWdXzr3J

    — Piyush Rai (@Benarasiyaa) July 25, 2026

    सोनम की पत्नी ने भी उठाए सवाल

    वीडियो में वांगचुक की पत्नी गीतांजलि आंग्मो भी पुलिसकर्मियों के व्यवहार पर सवाल उठाती सुनाई देती हैं। उन्होंने पुलिस से पूछा कि क्या उन्हें लोगों के साथ इस तरह का व्यवहार करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद वीडियो में वांगचुक अस्पताल के कमरे से बाहर निकलते हुए दिखाई देते हैं। वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। वांगचुक और उनके समर्थक अस्पताल में उनके साथ हुए व्यवहार पर सवाल उठा रहे हैं। हालांकि इस मामले पर अब सफदरजंग अस्पताल की सफाई भी सामने आई है।

    सफदरजंग अस्पताल ने क्या कहा?

    वायरल वीडियो पर सफदरजंग अस्पताल ने शनिवार को स्पष्टीकरण जारी किया। अस्पताल प्रशासन के अनुसार यह वीडियो 21 जुलाई को अस्पताल परिसर के उस हिस्से में रिकॉर्ड किया गया था, जहां वीडियो रिकॉर्डिंग की अनुमति नहीं है। अस्पताल का कहना है कि वीडियो उस समय रिकॉर्ड किया गया था, जब दिल्ली हाई कोर्ट का लिखित आदेश अस्पताल को प्राप्त नहीं हुआ था। उस समय सोनम वांगचुक मीडिया में आई जानकारी के आधार पर अस्पताल से बाहर जाना चाहते थे। जैसे ही दिल्ली हाई कोर्ट का लिखित आदेश प्राप्त हुआ, उसी दिन शाम 6:40 बजे उन्हें गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल के डॉक्टरों की टीम को औपचारिक रूप से सौंप दिया गया।

    अस्पताल पर वांगचुक के गंभीर आरोप

    सोनम वांगचुक ने कथित तौर पर 26 दिनों की भूख हड़ताल की थी। अस्पताल से बाहर आने के बाद उन्होंने आरोप लगाया कि सफदरजंग अस्पताल में उनके साथ कैदी जैसा व्यवहार किया गया। इसे लेकर समर्थकों के बीच गुस्सा है और लोग सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं। दूसरी ओर अस्पताल प्रशासन का कहना है कि पूरी प्रक्रिया अदालत के निर्देशों और निर्धारित चिकित्सकीय प्रोटोकॉल के अनुसार अपनाई गई।



    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआ रहा पेमेंट का यह नया तरीका, UPI से भी तेज, झटपट किसी को भी भेज सकेंगे पैसे
    Next Article बल्लभगढ़ से आगरा जाने वाली बस का किराया बढ़ा, जानिए अब कितने देने होंगे पैसे और क्यों बदला रेट?
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      Delhi Liquor Shops Timings: दिल्ली में रात 8 बजे बंद हो जाएंगे शराब के ठेके, CJP प्रोटेस्ट के कारण सरकार का फैसला | Delhi

      July 25, 2026

      Delhi Metro Update: आज भी दिल्ली मेट्रो के 18 स्टेशन रहेंगे बंद, इस जगह इंटरचेंज की सुविधा भी नहीं, तुरंत देखें DMRC का अपडेट | Delhi

      July 25, 2026

      Delhi Car Accident: दिल्ली में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित कार नाले में जा गिरी, आर्मी ऑफिसर के बेटे की मौत | Delhi

      July 25, 2026

      दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, जंतर-मंतर पर बंद होगी फूड डिलीवरी

      July 24, 2026

      अब 17 नहीं दिल्ली के 18 मेट्रो स्टेशन हुए बंद, कब खुलेंगे; जानें यहां

      July 24, 2026

      Delhi Metro Station Closed: नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन भी किया गया बंद, अब 18 स्टेशंस पर एंट्री-एग्जिट पर रोक, DMRC का नया अपडेट | Delhi

      July 24, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      Delhi Liquor Shops Timings: दिल्ली में रात 8 बजे बंद हो जाएंगे शराब के ठेके, CJP प्रोटेस्ट के कारण सरकार का फैसला | Delhi

      By परवेश चौहानJuly 25, 2026

      सरकार ने दिल्ली में वीकेंड पर शराब की दुकानें रात 8 बजे बंद करने का…

      Ind Vs Zim Live Streaming 2nd T20I: कब शुरू होगा भारत-जिम्बाब्वे के बीच दूसरा टी20, किस चैनल पर दिखेगा, लाइव स्ट्रीमिंग की जानकारी | Sports

      July 25, 2026

      पंजाब सरकार ने 8,069 कैंसर मरीजों के कैशलेस

      July 25, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.