नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज में उतरने से पहले एक प्रैक्टिस मैच खेलने वाली है. 7 अगस्त यानी शुक्रवार से खेले जाने वाले इस मुकाबले को पहले चार दिन का होना था. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने इसे अब सिर्फ तीन दिन का कर दिया है. इसके पीछे की वजह नहीं बताई लेकिन इससे कोच गौतम गंभीर बेहद नाराज हैं. अभी प्रैक्टिस मैच को एक दिन कम करने का मामला खत्म ही हुआ था कि इसके लिए तैयार पिच को लेकर नया बखेड़ा शुरु हो गया. क्रिकेट बोर्ड के अधिकारी ने बताया कि पिच पर हरी घास देखकर टीम इंडिया को कोच नाखुश हैं.
टीम इंडिया टेस्ट सीरीज से पहले अपनी तैयारियां को और पक्का करना चाहती है. 7 से 9 अगस्त को बीच श्रीलंका इलेवन के बीच भारतीय टीम एक प्रैक्टिस मैच खेलेगी. इस बीच प्रैक्टिस मैच की पिच को लेकर एक नया विवाद सामने आया है. श्रीलंका क्रिकेट (SLC) के एक अधिकारी ने दावा किया है कि भारतीय टीम मैनेजमेंट प्रैक्टिस मैच की पिच पर छोड़ी गई ज्यादा घास से खुश नहीं था.
The focus shifts to Test Cricket 🏏
Welcoming new additions to the squad as #TeamIndia begin the preparations in Colombo 🏟️
WATCH 🎥🔽 #SLvIND https://t.co/Q2IvHhneDA
— BCCI (@BCCI) August 6, 2026
भारत को कोलंबो के नॉनडिस्क्रिप्ट्स क्रिकेट क्लब (NCC) मैदान पर श्रीलंका इलेवन के खिलाफ तीन दिवसीय प्रैक्टिस मैच खेलना है. इस मुकाबले के लिए यहां के क्यूरेट ने पिच पर हल्की सी घास छोड़ी है. भारतीय टीम मैनेजमेंट की तैयारी स्पिनर को लेकर की जा रही है. ऐसे में पिच पर घास का होना तेज गेंदबाजों को मदद पहुंचाने की तरफ इशारा कर रहे हैं. कोच गौतम गंभीर इस बात को लेकर नाराज हैं कि जब उम्मीद के मुताबिक उनको टेस्ट मैच में टर्निंग पिच पर खेलना है तो प्रैक्टिस मैच में तेज गेंदबाजों की मददार पिच क्यों दी गई.
एक रिपोर्ट के मुताबिक एनसीसी के अधिकारी ए. फ्रैंके ने कहा, “प्रैक्टिस मैच की पिच को जब भारतीय टीम मैनेजमेंट ने देखा तो उसने नाराजगी जाहिर की. हमें कहा कि विकेट पर काफी ज्यादा घास है. हमारा जवाब था कि तीन दिवसीय प्रैक्टिस मुकाबले के लिए हमारी तरफ से ऐसे ही पिच को तैयार किया जाता है. ऐसे किसी भी मुकाबले के लिए हमारी तरफ से बिना घास के विकेट नहीं दी जा सकती. हालांकि इसको लेकर और कुछ बात नहीं हुई वे पिच से संतुष्ट थे. मेरे हिसाब से तो यह एक अच्छी विकेट है और जिस भी टीम ने बेहतर खेल दिखाया यह मैच उसके ही पक्ष में जाएगा”

