नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजी टीम दिल्ली कैपिटल्स के विकेटकीपर बल्लेबाज अभिषेक पोरेल पर शादी का झांसा देकर लड़की के साथ यौण शोषण करने का गंभीर आरोप है. वो इसके लिए जेल की हवा तक खा चुके हैं और फिलहाल जमानत पर बाहर हैं. अब एक और खिलाड़ी का नाम इसी तरह के आरोप में सामने आ रहा है. हैरानी की बात इसलिए है क्योंकि वो इस समय भारतीय टीम की तरफ से एशियन गेम्स में खेलने गए हैं. विप्रज निगम जिनका जापान के खिलाफ टी20 से इंटरनेशनल डेब्यू तय माना जा रहा है गंभीर आरोप में घिरते नजर आ रहे हैं.
जापान के खिलाफ ऐतिहासिक एकमात्र T20I मुकाबले और 2026 एशियन गेम्स की भारतीय टीम में जगह बनाने वाले 22 साल के ऑलराउंडर विप्रज निगम कानूनी विवादों में घिर गए हैं. टीम इंडिया की तरफ से इंटरनेशनल डेब्यू करने से ठीक पहले पहले गंभीर आरोप लगा है. विप्रज पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण और शारीरिक उत्पीड़न करने के गंभीर आरोप सामने आए हैं. रिपोर्ट के मुताबिक हैदराबाद की रहने वाली पीड़िता रविवार, 20 सितंबर को बाराबंकी स्थित विप्रज निगम के घर के बाहर कई घंटों तक बैठी रही. उनकी मांग थी कि जापान में मौजूद क्रिकेटर से बात उनकी बात कराई जाए. जब वो घर के बाहर धरना देकर बैठ गई और हटने को तैयार नहीं थी तो रिकेटर के पिता ने फोन पर पीड़िता से बात की. एक हफ्ते बाद मामला सुलझाने का आश्वासन दिया.
भारतीय क्रिकेट को लेकर यह मामला बड़ा होता नजर आ रहा है. इसे लेकर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस मामले दर्ज कराया है. क्रिकेटर विप्रज निगम का आरोप (8 नवंबर 2025) निगम ने बाराबंकी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी. महिला पर उन्होंने फर्जी मामले में फंसाने को लेकर धमकी देने का आरोप लगाया था. क्रिकेटर को लड़की ने अलग-अलग नंबरों से कॉल किया है ऐसी जानकारी दी गई थी.
इस मामले में महिला ने गौतम बुद्ध नगर के एक्सप्रेसवे थाने में क्रिकेटर विप्रज निगम के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी. शिकायतकर्ता का कहना था कि मई 2025 में सोशल मीडिया के जरिए दोनों की बातचीज शुरू हुई थी. इसके बाद मुलाकात हुई और विप्रज ने शादी का वादा कर 29 जुलाई 2025 को नोएडा के एक होटल में दुष्कर्म और मारपीट की.

