Close Menu
    What's Hot

    होर्मुज स्ट्रेट में जलते तेल टैंकर से 24 भारतीय नाविकों को इंडियन नेवी ने बचाया

    June 8, 2026

    आम आदमी पार्टी के नेताओं को क्रांतिकारी नहीं, बल्कि भ्रांतिकारी बताया

    June 8, 2026

    Punjab News: गलती से गोली चलने से ASI नारायण दास घायल

    June 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      होर्मुज स्ट्रेट में जलते तेल टैंकर से 24 भारतीय नाविकों को इंडियन नेवी ने बचाया

      June 8, 2026

      टीएमसी के 20 सांसद एनडीए के समर्थन में आए

      June 8, 2026

      मॉरीशस से चागोस द्वीप खरीदने पर विचार कर रहा अमेरिका

      June 8, 2026

      टीएमसी नेता जहांगीर खान नेपाल से गिरफ्तार

      June 8, 2026

      बंगाल में टीएमसी नेताओं का विरोध, एक का सिर मुंडवाया

      June 8, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Monday, June 8
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»अमेरिका-ईरान समझौता भारत के लिए जरूरी
    दुनिया

    अमेरिका-ईरान समझौता भारत के लिए जरूरी

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानApril 23, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    US-Iran Peace Agreement : अमेरिका-ईरान समझौता भारत के लिए जरूरी
    US-Iran Peace Agreement : अमेरिका-ईरान समझौता भारत के लिए जरूरी

    यदि जल्द समझौता न हुआ तो तेल, गैस के साथ यूरिया और डीएपी की किल्लत भी होगी

    US-Iran Peace Agreement (द भारत ख़बर), बिजनेस डेस्क : अमेरिका और ईरान के बीच 28 फरवरी को शुरू हुआ युद्ध अब एक पहेली बनता जा रहा है। एक तरफ जहां अमेरिकी राष्ट्रपति यह कह रहे हैं कि युद्ध जल्द समाप्त होगा और दोनों पक्ष एक मजबूत समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे वहीं ईरान लगातार अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान का खंडन कर रहा है।

    जिससे हॉर्मुज जलडमरूमध्य लगातार बंद है और विश्व सप्लाई प्रभावित हो रही है। होर्मुज पार करते हुए भारतीय जहाजों को भी अब ईरान ने रोकना शुरू कर दिया है। ऐसे ही एक जहाज को बुधवार को भी रोका गया। यदि ऐसा ही चला तो आने वाला समय भारत के लिए भी खतरनाक साबित हो सकता है।

    एफएओ के मुख्य अर्थशास्त्री ने यह शंका जताई

    संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन (एफएओ) के मुख्य अर्थशास्त्री मैक्सिमो टोरेरो ने भारत को लेकर बड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि खरीफ की फसल की बुवाई से पहले भारत में खाद्य महंगाई का खतरा बढ़ रहा है। अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे तनाव ने खाद की सप्लाई को प्रभावित किया है। भारत सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए खाद पर 18.6 अरब डॉलर की सब्सिडी दी है। इसके बावजूद खाद की उपलब्धता कम होने का डर है। भारत अपनी जरूरत की लगभग 35 प्रतिशत खाद खाड़ी देशों से मंगवाता है। हॉर्मुज जलडमरूमध्य में रुकावट आने से यह सप्लाई रुक गई है।

    कीमतों पर दबाव बढ़ना लाजिमी

    मैक्सिमो टोरेरो ने बताया कि अगर यह संकट जारी रहा, तो भारत को आयात के लिए ज्यादा पैसे देने होंगे। इससे गेहूं, चावल और सब्जियों की कीमतों पर दबाव बढ़ेगा। भारत के घरेलू खाद कारखाने भी अपनी पूरी क्षमता से काम नहीं कर पा रहे हैं। गैस की कमी की वजह से ये कारखाने केवल 60 प्रतिशत क्षमता पर चल रहे हैं। पंजाब में नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड के प्लांट शुरू तो हुए हैं, लेकिन उनके सामने कई मुश्किलें हैं।

    भारत में मई से खरीफ फसलों की बुवाई शुरू होती है। साल 2026 में मानसून के सामान्य से कम रहने की 60 प्रतिशत संभावना है। अगर खाद के व्यापार में रुकावट 60 दिनों से ज्यादा रहती है, तो इसके गंभीर परिणाम होंगे। खाद महंगी होने से किसान इसका इस्तेमाल कम करेंगे, जिससे पैदावार घट जाएगी। इसका सबसे ज्यादा असर चावल, मक्का और गेहूं जैसी फसलों पर पड़ेगा।

    वैश्विक स्तर पर खाद की कीमतें पहले ही 50 से 80 प्रतिशत तक बढ़ चुकी हैं। हॉर्मुज जलडमरूमध्य से दुनिया का 30 प्रतिशत खाद और 25 प्रतिशत तेल का व्यापार होता है। वहां तनाव की वजह से जहाजों का बीमा बहुत महंगा हो गया है। टैंकरों की आवाजाही 90 से 95 प्रतिशत तक गिर गई है।

    ये भी पढ़ें : Business News : वैश्विक आपूर्ति में भारतीय बंदरगाहों की भूमिका अहम

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleलॉरेंस बिश्नोई की जिंदगी पर बनेगी डॉक्यू-सीरीज, जानें कब और कहां देख पाएंगे
    Next Article दिल्ली सरकार ने पब्लिक को दिया वाटर एटीएम का तोहफा
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      अर्थव्यवस्था के लिए चुनौतीपूर्ण होगा वर्तमान वित्त वर्ष

      June 7, 2026

      देश के आर्थिक विकास के लिए जमीनी सुधार जरूरी : पीएम

      June 7, 2026

      विदेशी निवेशकों को आकर्षित करेंगे आरबीआई के नए प्रयास : रिपोर्ट

      June 7, 2026

      रसोई गैस के बढ़े दाम, घरेलू सिलेंडर 29 रुपए हुआ महंगा

      June 7, 2026

      हम भारत के साथ जल्द व्यापार समझौता करेंगे : ट्रंप

      June 5, 2026

      भारत-अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल ने व्यापार समझौते पर किया मंथन

      June 5, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      होर्मुज स्ट्रेट में जलते तेल टैंकर से 24 भारतीय नाविकों को इंडियन नेवी ने बचाया

      By अंकित कुमारJune 8, 2026

      US Iran War: होर्मुज स्ट्रेट में जलते तेल टैंकर से 24 भारतीय नाविकों को इंडियन…

      आम आदमी पार्टी के नेताओं को क्रांतिकारी नहीं, बल्कि भ्रांतिकारी बताया

      June 8, 2026

      Punjab News: गलती से गोली चलने से ASI नारायण दास घायल

      June 8, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.