नई दिल्ली. भारतीय टीम के लिए श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले एक राहत भरी खबर सामने आई है. टीम के कप्तान शुभमन गिल चोटिल होने की वजह से प्रैक्टिस मैच में नहीं खेल पाए थे. दो दिन पहले ही बीसीसीआई ने उनको चोटिल होने की जानकारी दी थी. अब उन्होंने फिट होकर नेट्स में वापसी की है. उनको प्रैक्टिस सेशन के दौरान दो बार चोट लगी थी और इसकी वजह से पहला टेस्ट मैच खेलने पर सवाल खड़ा होने लगा था. 15 अगस्त को दोनों देशों के बीच पहला मुकाबला खेला जाना है.
श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले शुभमन गिल ने रविवार, 9 अगस्त को दोबारा से नेट्स में बल्लेबाजी शुरू की. श्रीलंका क्रिकेट इलेवन के खिलाफ खेले गए तीन दिवसीय प्रैक्टिस मैच में शुभमन गिल चोटिल होने की वजह से नहीं खेल रहे थे. सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो वायरल हुए हैं जिसमें शुभमन गिल को बल्लेबाजी करते देखा जा सकता है. उनकी कुछ तस्वीरों भी सामने आई है जिसमें वो नेट में प्रैक्टिस करते हुए और जमकर शॉट्स लगाते दिखे. कप्तान चोटिल होने की वजह से बाहर थे और इसी वजह से वो अकेल ही प्रैक्टिस करते दिखे. टीम के बाकी खिलाड़ी इस समय नॉनडेस्क्रिप्ट्स क्रिकेट क्लब ग्राउंड पर प्रैक्टिस मैच के तीसरे दिन के खेल में व्यस्त थे.
Shubman Gill going into the Nets! Taping seen on Right Hand! #SLCXIvsIND #TeamIndia #ShubmanGill pic.twitter.com/Tl4veIGKhY
— Siddhi Meena (@SiddhiMeena92) August 9, 2026
गौरतलब है कि भारतीय टीम चोटिल खिलाड़ियों की समस्य का परेशान चल रही है. तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पहले ही चोट की वजह से टेस्ट सीरीज से बाहर हो चुके हैं. वहीं मिडिल आर्डर बल्लेबाज साई सुदर्शन को भी दोनों टेस्ट मैच से बाहर होने की खबर है. ऐसे में गिल का फिट होकर वापस लौटना बड़ी राहत है. वह 15 अगस्त से शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज में टीम के सबसे अहम खिलाड़ियों में शामिल हैं.

