Close Menu
    What's Hot

    डोमेस्टिक कॉम्पिटिशन नहीं खेल पाएंगी ओलिंपियन रेसलर विनेश फोगाट, डब्ल्यूएफआई ने लगाया बैन

    May 9, 2026

    AAP सांसद डॉ. राज कुमार चब्बेवाल ने अमित शाह के नाम पर आए

    May 9, 2026

    40 की उम्र में दूसरी बार मां बनी ये एक्ट्रेस

    May 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      वायरस की चपेट में आए कैरिबियन प्रिंसेस क्रूज शिप पर सवार 115 लोग

      May 9, 2026

      अगले तीन दिन मौसम रहेगा साफ, तापमान में आएगा उछाल

      May 9, 2026

      ईरान के साथ वार्ता सही दिशा में बढ़ रही : ट्रंप

      May 9, 2026

      पटना में टीआरई-4 कैंडिडेट्स पर पुलिस का लाठीचार्ज

      May 8, 2026

      राज्यपाल से मिले सुवेंदु अधिकारी, सरकार बनाने का दावा पेश किया, कल सीएम पद की शपथ लेंगे

      May 8, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, May 9
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»अमेरिका-ईरान युद्ध से कच्चे तेल में लगेगी ‘आग’
    दुनिया

    अमेरिका-ईरान युद्ध से कच्चे तेल में लगेगी ‘आग’

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानMarch 21, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Crude Oil Price : अमेरिका-ईरान युद्ध से कच्चे तेल में लगेगी 'आग'
    Crude Oil Price : अमेरिका-ईरान युद्ध से कच्चे तेल में लगेगी ‘आग’

    180 डॉलर के पार पहुंच सकता है प्रति बैरल दाम

    Crude Oil Price (द भारत ख़बर), बिजनेस डेस्क : अमेरिका और इजरायल के ईरान पर हमलों के जवाब में ईरान खाड़ी देशों पर हमले कर रहा है। ईरान का कहना है कि वह ये हमले उन जगहों पर कर रहा है जिसे अमेरिका अपने सैन्य ठिकानों के रूप में इस्तेमाल कर रहा है। ईरान के इन हमलों की वजह से समूचे पश्चिम एशिया में अशांति का माहौल बन गया है। ईरान और अमेरिका के हमलों का सीधा असर तेल उत्पादन और इसकी आपूर्ति पर पड़ रहा है। विश्व के कई देशों में तेल किल्लत साफ रूप से दिखाई दे रही है।

    इसी बीच सऊदी अरब के अधिकारियों का अनुमान है कि अगर ईरान युद्ध और उससे पैदा हुई ऊर्जा संकट की स्थिति अप्रैल के अंत तक जारी रहती है, तो कच्चे तेल की कीमत 180 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर जा सकती है। यह जानकारी द वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट में सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार, युद्ध की वजह से तेल की सप्लाई प्रभावित हो रही है। खासतौर पर मध्य पूर्व में तनाव बढ़ने से वैश्विक बाजार में अनिश्चितता बढ़ गई है। सऊदी अरब के ये अनुमान रियाद में बढ़ती चिंता को उजागर करते हैं।

    भारत रूस और इराक से खरीद रहा तेल

    भारत के तेल आयात में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। फरवरी महीने में रूस को पीछे छोड़ते हुए इराक भारत का सबसे बड़ा तेल सप्लायर बन गया। हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि मार्च में रूस फिर से पहले स्थान पर आ सकता है। फरवरी में रूस से तेल आयात में 32 फीसद की गिरावट आई। आयात घटकर करीब 10 लाख बैरल प्रतिदिन रह गया। वहीं इराक से आयात बढ़कर 11.8 लाख बैरल प्रति दिन पहुंच गया। सऊदी अरब से भी आयात बढ़कर करीब 9.98 लाख बैरल प्रति दिन हो गया।

    इस दौरान भारत के कुल तेल आयात में मध्य पूर्व की हिस्सेदारी बढ़कर 59 फीसद हो गई। फरवरी में ब्राजील भारत का चौथा सबसे बड़ा तेल सप्लायर बनकर उभरा। वैश्विक तनाव और सप्लाई में बदलाव के बीच भारत अपनी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए अलग-अलग देशों से तेल खरीदने की रणनीति अपना रहा है। इसमें रूस की भूमिका फिर से मजबूत होती दिख रही है।

    क्यों बढ़ रहा है रूसी तेल का आयात

    पश्चिम एशिया में तनाव और होर्मुज जलसंधि में बाधा के कारण सप्लाई प्रभावित हुई है। इसके बाद भारत फिर से रूस से ज्यादा तेल खरीदने लगा है। मार्च में रूस से तेल आयात बढ़कर 18 से 22 लाख बैरल प्रति दिन तक पहुंच सकता है। इसके पीछे अमेरिकी फैसले की भी अहम भूमिका है। अमेरिका ने 6 मार्च को भारत के लिए रूसी तेल पर कुछ प्रतिबंधों में छूट दी। इससे आयात बढ़ने में मदद मिली। विशेषज्ञों का कहना है कि सस्ती कीमत और स्थिर सप्लाई के कारण रूस भारत की तेल आयात रणनीति में अब भी महत्वपूर्ण बना हुआ है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleSupreme Court: पत्नी नौकरानी नहीं, जीवन साथी: सुप्रीम कोर्ट
    Next Article राज्य स्तरीय किसान मेले में CM मान बोले- किसानों को संकट से बचाने के लिए एआई. बेहद जरूरी
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      अमेरिकी अदालत के फैसले के बाद बदलेगी टैरिफ नीति

      May 9, 2026

      खस्ताहाल पाकिस्तान को फिर मिला आईएमएफ का साथ

      May 9, 2026

      India GDP Growth Rate : भारत की 6.6% जीडीपी ग्रोथ सराहनीय : अमिताभ कांत

      May 8, 2026

      शेयर बाजार में कभी तेजी कभी गिरावट

      May 8, 2026

      दुनिया में मंदी के बीच चमके सोना और चांदी

      May 8, 2026

      सोना 2900 रुपए तेज जबकि चांदी 3500 रुपए उछली

      May 7, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      डोमेस्टिक कॉम्पिटिशन नहीं खेल पाएंगी ओलिंपियन रेसलर विनेश फोगाट, डब्ल्यूएफआई ने लगाया बैन

      By परवेश चौहानMay 9, 2026

      Vinesh Phogat: डोमेस्टिक कॉम्पिटिशन नहीं खेल पाएंगी ओलिंपियन रेसलर विनेश फोगाट, डब्ल्यूएफआई ने लगाया बैन…

      AAP सांसद डॉ. राज कुमार चब्बेवाल ने अमित शाह के नाम पर आए

      May 9, 2026

      40 की उम्र में दूसरी बार मां बनी ये एक्ट्रेस

      May 9, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.