Close Menu
    What's Hot

    सिंगिंग छोड़ डायरेक्शन में उतरे Arijit Singh! लंदन में शुरू की फिल्म, स्टारकिड की एंट्री तय?

    April 15, 2026

    भारत ने रूस से रिकॉर्ड कच्चा तेल खरीदा : रिपोर्ट

    April 15, 2026

    आज से श्री अमरनाथ यात्रा के रजिस्ट्रेशन शुरू

    April 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      आज से श्री अमरनाथ यात्रा के रजिस्ट्रेशन शुरू

      April 15, 2026

      छत्तीसगढ़ में वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटने से 9 लोगों की मौत

      April 14, 2026

      सम्राट चौधरी कल लेंगे सीएम पद की शपथ, राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया

      April 14, 2026

      पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प के बीच फोन पर हुई बातचीत, ईरान जंग पर की चर्चा

      April 14, 2026

      ईरान ने अमेरिका पर बातचीत के बजाय शर्तें थोपने का आरोप लगाया

      April 14, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, April 15
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»भारत ने रूस से रिकॉर्ड कच्चा तेल खरीदा : रिपोर्ट
    दुनिया

    भारत ने रूस से रिकॉर्ड कच्चा तेल खरीदा : रिपोर्ट

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानApril 15, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Crude Oil Import From Russia : भारत ने रूस से रिकॉर्ड कच्चा तेल खरीदा : रिपोर्ट
    Crude Oil Import From Russia : भारत ने रूस से रिकॉर्ड कच्चा तेल खरीदा : रिपोर्ट

    कहा, भारत ने अमेरिका से मिली एक माह की छूट का पूरा फायदा उठाया

    Crude Oil Import From Russia (द भारत ख़बर), बिजनेस डेस्क : अमेरिका और इजरायल ने जब 28 फरवरी को मिलकर ईरान पर हमले शुरू किए तो ईरान ने भी न केवल इन हमलों का जवाब दिया बल्कि विश्व व्यापार के लिए सबसे अहम समुद्री मार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य को भी बंद करने का ऐलान कर दिया। ईरान के इस ऐलान के साथ ही पूरी दुनिया में जरूरी सामान की सप्लाई बुरी तरह से बाधित हो गई।

    इनमें सबसे ज्यादा तेल और गैस आपूर्ति थी। अमेरिका ने वैश्विक स्तर पर खुद को घिरते हुए पाकर रूस और ईरान से तेल आयात की सभी देशों को अनुमति दे दी। हालांकि यह अनुमति मात्र एक माह के लिए थी। भारत भी उन देशों में शामिल था जिन्हें रूस से कच्चा तेल आयात करने की अनुमति मिली थी। भारत ने बिना समय गवाए रूस से कच्चा तेल आयात करना शुरू कर दिया।

    एक माह में ही रिकॉर्ड तेल खरीदा

    भारत ने मार्च 2026 में रूस से कच्चे तेल की रिकॉर्ड खरीदारी की है। अमेरिका से मिली एक महीने की विशेष छूट का फायदा उठाते हुए, भारतीय रिफाइनरियों ने फिर से रूसी तेल आयात शुरू कर दिया है, जिससे भारत एक बार फिर वैश्विक बाजार में रूसी जीवाश्म ईंधन का दूसरा सबसे बड़ा खरीदार बन गया है। रूस से यूरोप स्थित थिंक टैंक ‘सेंटर फॉर रिसर्च आॅन एनर्जी एंड क्लीन एयर’ (सीआरईए) की नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार, मार्च में भारत का रूसी कच्चे तेल का आयात मूल्य तीन गुना से अधिक बढ़कर 5.3 अरब यूरो हो गया।

    मात्रा के लिहाज से भी इस आयात में दोगुना उछाल देखा गया है। कुल मिलाकर, भारत ने इस महीने 5.8 अरब यूरो के रूसी जीवाश्म ईंधन का आयात किया, जिसमें 91 प्रतिशत हिस्सेदारी केवल कच्चे तेल की रही, जबकि शेष हिस्से में 337 मिलियन यूरो का कोयला और 178.5 मिलियन यूरो के पेट्रोलियम उत्पाद शामिल थे। दिलचस्प बात यह है कि मार्च में भारत के कुल कच्चे तेल आयात में 4 प्रतिशत की कमी आई, इसके बावजूद रूसी कच्चे तेल के आयात में दोगुनी वृद्धि दर्ज की गई। इसके मुकाबले फरवरी में भारत 1.8 अरब यूरो के रूसी आयात के साथ तीसरे स्थान पर था।

    सरकारी खरीद में 148 प्रतिशत की वृद्धि

    इस जबरदस्त उछाल का मुख्य कारण संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा रूसी तेल पर दी गई एक महीने की प्रतिबंधों से छूट थी। वाशिंगटन द्वारा ईरान के खिलाफ युद्ध छेड़ने के बाद आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए समुद्र में पहले से मौजूद और पूर्व-मंजूर जहाजों पर यह छूट दी गई थी। इस छूट के कारण सरकारी स्वामित्व वाली रिफाइनरियों, जिन्होंने पहले रूसी तेल की खरीदारी रोक दी थी, ने फिर से आयात शुरू कर दिया। सीआरईए के अनुसार, इन सरकारी रिफाइनरियों के आयात में महीने-दर-महीने आधार पर 148 प्रतिशत की भारी वृद्धि हुई, जो कि मार्च 2025 की तुलना में 72 प्रतिशत अधिक है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआज से श्री अमरनाथ यात्रा के रजिस्ट्रेशन शुरू
    Next Article सिंगिंग छोड़ डायरेक्शन में उतरे Arijit Singh! लंदन में शुरू की फिल्म, स्टारकिड की एंट्री तय?
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      पश्चिम एशिया तनाव वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती : रिपोर्ट

      April 15, 2026

      सोना 300 रुपए सस्ता, चांदी भी 1800 रुपए गिरी

      April 14, 2026

      शेयर बाजार पर दिखा अमेरिका-ईरान तनाव का असर

      April 14, 2026

      पाकिस्तान शेयर बाजार एक ही दिन में 6 हजार अंक गिरा

      April 14, 2026

      देश में तेल और गैस की आपूर्ति सामान्य : केंद्र

      April 14, 2026

      ईरान से 40 लाख बैरल कच्चा तेल पहुंचा भारत

      April 14, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      सिंगिंग छोड़ डायरेक्शन में उतरे Arijit Singh! लंदन में शुरू की फिल्म, स्टारकिड की एंट्री तय?

      By श्वेता चौहानApril 15, 2026

      सिंगिंग छोड़ डायरेक्शन में उतरे Arijit Singh! लंदन में शुरू की फिल्म, स्टारकिड की एंट्री…

      भारत ने रूस से रिकॉर्ड कच्चा तेल खरीदा : रिपोर्ट

      April 15, 2026

      आज से श्री अमरनाथ यात्रा के रजिस्ट्रेशन शुरू

      April 15, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.