Close Menu
    What's Hot

    राम चरण की 300 करोड़ के बजट वाली फिल्म का आ रहा ट्रेलर

    May 10, 2026

    हरियाणा के सिरसा में एंटी नारकोटिक्स सेल की बड़ी कार्रवाई, युवती को नशीले कैप्सूलों सहित किया गिरफ्तार

    May 10, 2026

    21 साल पुराना ये शो देख भूल जाएंगे सारे नए कॉमेडी सीरियल, हर सीन है फुल एंटरटेनमेंट

    May 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      एक जून के आसपास केरल पहुंचेगा मानसून

      May 10, 2026

      मानसिक तनाव से गुजर रहे 20 हजार से ज्यादा नाविक

      May 10, 2026

      पीएम हैदराबाद को देंगे 9400 करोड़ रुपए की सौगात

      May 10, 2026

      कल सीएम पद की शपथ लेंगे टीवीके चीफ एक्टर विजय

      May 9, 2026

      टीवीके चीफ एक्टर विजय ने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया

      May 9, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Sunday, May 10
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»20 साल में भारत उच्च-आय श्रेणी को पार कर सकता है : रिपोर्ट
    दुनिया

    20 साल में भारत उच्च-आय श्रेणी को पार कर सकता है : रिपोर्ट

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानMarch 22, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    India GDP Growth Rate : 20 साल में भारत उच्च-आय श्रेणी को पार कर सकता है : रिपोर्ट
    India GDP Growth Rate : 20 साल में भारत उच्च-आय श्रेणी को पार कर सकता है : रिपोर्ट

    कहा, यदि इसी तेजी से भारतीय अर्थव्यवस्था विकास करती रही तो 2047 तक विकसित भारत का सपना हो सकता है साकार

    India GDP Growth Rate (द भारत ख़बर), बिजनेस डेस्क : पिछले कुछ समय से भारत में आर्थिक गतिविधियां काफी तेजी से बदली हैं। यह बदलाव सकारात्मक रूप से आया है। देश ने न केवल बाहरी चुनौतियों का सामना किया है बल्कि इस समयावधि के दौरान अपनी जीडीपी विकास दर भी लगातार बनाए रखी है। यही कारण है कि भारत इस समय विश्व की सबसे तेजी से उभरती अर्थव्यवस्थाओं में से एक बन चुका है। यदि भारत अपनी यही रफ्तार कायम रखता है तो 2047 में अपनी आजादी के 100 साल पूरा करने पर देश एक समृद्ध राष्ट्र बन सकता है।

    रिपोर्ट में यह दावा भी किया गया

    यह दावा वाशिंगटन एक्सामिनर की एक रिपोर्ट में किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार पिछले दो दशक में भारत ने मजबूत आर्थिक वृद्धि दर्ज की है। 2003 से अब तक भारतीय अर्थव्यवस्था ने औसतन 7 फीसदी से अधिक वार्षिक वृद्धि दर हासिल की है। अगर यह आर्थिक गति अगले 20 साल तक बनी रहती है तो भारत उच्च-आय श्रेणी को पार कर सकता है। 2025 की कीमतों पर प्रति व्यक्ति जीडीपी 15,000 डॉलर के पार निकल सकती है। लगातार इस स्तर पर वृद्धि करने से भारत मध्य-आय के जाल यानी मध्य आय वर्ग से बाहर निकलने में सफल हो सकता है। ब्राजील, दक्षिण अफ्रीका और तुर्की जैसी विकासशील अर्थव्यवस्थाएं इस जाल में उलझकर रह गई हैं।

    इसलिए तेजी से आगे बढ़ रहा भारत

    भारत की आर्थिक संभावनाओं को कई सकारात्मक बातों से समर्थन मिल रहा है। इसमें सरकार की प्रगतिशील नीतियां, जनसांख्यिकीय ताकत और बढ़ता हुआ तकनीकी आधार है। भारत की सबसे बड़ी ताकत उसकी युवा आबादी है। इसकी औसत आयु लगभग 28 साल है। यह अमेरिका और चीन के मुकाबले काफी कम है। आने वाले दशक में बड़ी संख्या में युवा श्रम बाजार में प्रवेश करेंगे। इससे उत्पादकता में वृद्धि होगी और उपभोक्ता मांग बढ़ेगी।

    यह जनसांख्यिकीय प्रवृत्ति घरेलू बाजार को मजबूत करेगी और भारत को निर्यात पर कम निर्भर रहना पड़ेगा। इसके साथ ही भारत के नीति निर्माता उत्पादकता बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। सड़कें, हवाई अड्डे, बंदरगाह और लॉजिस्टिक कॉरिडोर जैसे बुनियादी ढांचों में निवेश तेजी से हो रहा है। एक कुशल परिवहन नेटवर्क आपूर्ति शृंखलाओं को मजबूत करेगा और घरेलू अर्थव्यवस्था के विस्तार में मदद करेगा।

    ये भी पढ़ें : Weather Update Today : पंजाब, हरियाणा और उत्तराखंड में फिर होगी बारिश

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleईरान 48 घंटे में खोले हॉर्मुज जलडमरूमध्य : ट्रंप
    Next Article धारूहेड़ा में 22 मार्च को कांग्रेसी कार्यकताओं का प्रदर्शन, जानिए क्यों पडी जरूरत
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      शेयर बाजार की धारणा पर भारी पड़ा अमेरिका-ईरान तनाव

      May 9, 2026

      चार दिन की तेजी के बाद गिरे सोने-चांदी के दाम

      May 9, 2026

      क्रूड ऑयल दोबारा 100 डॉलर के पार पहुंचा

      May 9, 2026

      अमेरिकी अदालत के फैसले के बाद बदलेगी टैरिफ नीति

      May 9, 2026

      खस्ताहाल पाकिस्तान को फिर मिला आईएमएफ का साथ

      May 9, 2026

      India GDP Growth Rate : भारत की 6.6% जीडीपी ग्रोथ सराहनीय : अमिताभ कांत

      May 8, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      राम चरण की 300 करोड़ के बजट वाली फिल्म का आ रहा ट्रेलर

      By श्वेता चौहानMay 10, 2026

      Peddi Trailer: राम चरण की 300 करोड़ के बजट वाली फिल्म का आ रहा ट्रेलर…

      हरियाणा के सिरसा में एंटी नारकोटिक्स सेल की बड़ी कार्रवाई, युवती को नशीले कैप्सूलों सहित किया गिरफ्तार

      May 10, 2026

      21 साल पुराना ये शो देख भूल जाएंगे सारे नए कॉमेडी सीरियल, हर सीन है फुल एंटरटेनमेंट

      May 10, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.