नई दिल्ली. श्रीलंका में खेली जाने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में बदलाव किया गया है. चोट की वजह से बाहर हुआ बल्लेबाज साई सुदर्शन की जगह पर चयनकर्ताओं ने सरफराज खान को टीम में मौका दिया है. आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तहत खेली जाने वाली इस सीजी में टीम सलेक्शन के बाद से ही साई के खेलने पर संशय बना हुआ था. चयनकर्ताओं ने भी फिटनेस हासिल करने की शर्त पर ही टीम में जगह दी थी. अब सरफराज को उनकी जगह पर चुना गया है.
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू होने से हफ्ते भर पर पहले टीम में एक बड़ा बदलाव किया है. बीसीसीआई ने चोटिल साई सुदर्शन की जगह मुंबई के बल्लेबाज सरफराज खान को भारतीय टीम में शामिल किया है. गौरतलब है कि दो दिन पहले ही इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलने वाले इस बैटर ने एक सोशल मीडिया पोस्ट किया था. इसमें उन्होंने लगातार मेहनत करने की बात कही थी और ये भी लिखा था कि वो टीम में जगह बनाने पर इतना ध्यान नहीं दे रहे. अगर बात साई सुदर्शन की करें तो उनको पिछले महीने ही चोट लगी थी. जुलाई में भारत ए के श्रीलंका दौरे के दौरान उनका दाएं पैर के अंगूठे में स्ट्रेस फ्रैक्चर हुआ था. चोट से उबरने के लिए वह बेंगलुरु स्थित BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे थे. श्रीलंका टेस्ट सीरीज में उनके वापसी की उम्मीद थी लेकिन सुदर्शन की चोट फिलहाल ठीक होती नजर नहीं आ रही.
🚨 NEWS 🚨
Sai Sudharsan ruled out of the #SLvIND Test series; Sarfaraz Khan named replacement.
Details 🔽 #TeamIndia https://t.co/lF6h8jabZd pic.twitter.com/Dk0C4HI37p
— BCCI (@BCCI) August 9, 2026
साई को लेकर टीम इंडिया जोखिम नहीं उठाना चाहती. बोर्ड ने कहा है कि चोटिल खिलाड़ियों को ज्यादा से ज्यादा समय दिया जाए. इससे वो पूरी तरह फिट होकर वापसी करें और दोबारा कोई समस्या ना हो. BCCI ने बयान टीम में हुए बदलाव की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी. इसमें बताया गया है कि साई सुदर्शन श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं. मेडिकल टीम उनकी स्थिति में सुधार हो रहा है. बीसीसीआई की मेडिकल टीम की नजर उनकी चोट पर है.
रोहित शर्मा की कप्तानी में टेस्ट डेब्यू करने वाले सरफराज खान की लंबे इंतजार के बाद टीम में वापसी हुई है. उनको साई सुदर्शन की जगह चुना गया है. 28 साल के सरफराज खान ने आखिरी बार 2024 में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत में ही खेली गई टेस्ट सीरीज में खेला था. चयनकर्ताओं ने उनको इसके बाद टीम से बाहर कर दिया था. न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में दूसरे टेस्ट में उन्होंने टेस्ट करियर का पहला शतक लगाया. उन्होंने 150 रन की बेहतरीन पारी खेली थी.

