Close Menu
    What's Hot

    Narendra Modi Surat Visit: जिन्होंने देश को दूसरों पर निर्भर रखा, आज वो आत्मनिर्भर भारत का मजाक उड़ा रहे: पीएम मोदी

    June 5, 2026

    विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत बीएलओ एवं सुपरवाइजरों को दिया जाएगा प्रशिक्षण : डीसी आयुष सिन्हा

    June 5, 2026

    अब कहां हैं लगान की गोरी मेम और क्या कर रही हैं?

    June 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Narendra Modi Surat Visit: जिन्होंने देश को दूसरों पर निर्भर रखा, आज वो आत्मनिर्भर भारत का मजाक उड़ा रहे: पीएम मोदी

      June 5, 2026

      गुजरात में लार्सन एंड टुब्रो के आर्म्ड सिस्टम्स कॉम्प्लेक्स पहुंचे पीएम मोदी

      June 5, 2026

      भारत सबसे तेज विकास करने वाली अर्थव्यवस्थाओं में एक : पुतिन

      June 5, 2026

      प्रधानमंत्री मोदी ने पर्यावरण की रक्षा और सस्टेनेबल ग्रोथ को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई

      June 5, 2026

      विधायक हुमायूं कबीर का दावा, टीएमसी के 20 सांसद अभिषेक बनर्जी के खिलाफ बगावत करने को तैयार

      June 5, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, June 5
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दिल्ली»दिल्ली में गर्मी के तेवर, बेहाल दिखे लोग
    दिल्ली

    दिल्ली में गर्मी के तेवर, बेहाल दिखे लोग

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानApril 15, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Delhi Weather Update : दिल्ली में गर्मी के तेवर, बेहाल दिखे लोग
    Delhi Weather Update : दिल्ली में गर्मी के तेवर, बेहाल दिखे लोग

    तापमान में तेजी, जल्द 40 पार पहुंचेगा तापमान

    Delhi Weather Update (द भारत ख़बर), नई दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में अप्रैल के पहले 12 दिन पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते खुशनुमां मौसम के बीच बीते। लेकिन पिछले दो दिन से सूर्य देव अपने तेवर दिखा रहे हैं। पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने के बाद मौसम साफ है और धूप खिलने से तेजी से पारा ऊपर की तरफ जा रहा है। जिससे लोगों को गर्मी का अहसास होना शुरू हो गया है।

    मंगलवार को भी ऐसा ही हुआ। आसमान साफ रहा और पूरा दिन धूप खिली। इसी के चलते यह सीजन का सबसे गर्म दिन बन गया। मंगलवार को दिनभर तेज धूप के चलते लोगों को गर्मी का अहसास हुआ। इस दौरान लोग पसीने से तरबतर दिखाई दिए। सुबह से ही निकल रही तेज धूप ने लोगों को खासा परेशान किया हुआ था।

    पहली बार 38 पार हुआ तापमान

    इस सीजन में यह पहला मौका था जब राजधानी दिल्ली का तापमान 38 डिग्री के पार पहुंचा। दिन के दौरान अधिकतम तापमान 38.2 और न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री दर्ज हुआ। दिल्ली में अधिकतम आर्द्रता 73 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 20 प्रतिशत रही।

    पिछले वर्षों की अपेक्षा इस बार मौसम ठंडा

    पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते इस बार अभी तक मौसम पिछले वर्षों के मुकाबले ठंडा रहा है। वर्ष 2022 में सात अप्रैल से ही तापमान 40 के पार था। अप्रैल के अंत में 43.5 डिग्री तक पहुंच गया था। अगले सप्ताह भले ही तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिले, लेकिन अभी हीट वेव की संभावना नहीं है। इसके अलावा, एक नया और कमजोर पश्चिमी विक्षोभ 15 अप्रैल से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है।

    वहीं दिल्ली में आने वाले दिनों में गर्मी का असर लगातार बढ़ता नजर आएगा। मौसम विभाग के अनुसार, 15 अप्रैल को अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री और न्यूनतम 19 से 21 डिग्री के बीच रहने की संभावना है, जबकि आसमान ज्यादातर साफ रहेगा। साथ ही, 16 से 18 अप्रैल के बीच तापमान 39 से 42 डिग्री तक पहुंच सकता है और इन दिनों हल्के बादल छाए रहेंगे।

    बारिश न होना फसलों के लिए लाभकारी

    मौसम व कृषि वैज्ञानिकों ने कहा है कि आने वाले दिनों में उत्तर भारत में मौसम शुष्क बना रहेगा। यह फसलों व किसानों के लिए बेहतर है। यदि अब उत्तर भारत में मौसम खराब होता है तो इसका सीधा असर गेहूं की फसल पर पड़ेगा जो पककर तैयार है और किसान इसकी कटाई में जुटे हुए हैं।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपश्चिम एशिया तनाव वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती : रिपोर्ट
    Next Article बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ का कब्जा! विदेशों में बढ़ा ‘हमजा’ का दबदबा, सोमवार को छप्परफाड़ कलेक्शन
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      दिल्ली में आज और कल हल्की बारिश की संभावना

      June 5, 2026

      दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज, आंधी के साथ हुई झमाझम बारिश

      June 4, 2026

      मालवीय नगर अग्निकांड पीड़ितों को मुआवजा देगी दिल्ली सरकार

      June 4, 2026

      मालवीय नगर आग हादसे के बाद जागी दिल्ली सरकार

      June 4, 2026

      Delhi Hotel Fire Updates: इलेक्ट्रिक चूल्हे में धमाका के बाद भड़की आग : होटल शेफ

      June 4, 2026

      Delhi Fire Tragedy: मालवीय नगर के रेस्टोरेंट में भीषण आग, 21 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने हादसे पर शोक जताया

      June 3, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      Narendra Modi Surat Visit: जिन्होंने देश को दूसरों पर निर्भर रखा, आज वो आत्मनिर्भर भारत का मजाक उड़ा रहे: पीएम मोदी

      By अंकित कुमारJune 5, 2026

      Narendra Modi Surat Visit: जिन्होंने देश को दूसरों पर निर्भर रखा, आज वो आत्मनिर्भर भारत…

      विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत बीएलओ एवं सुपरवाइजरों को दिया जाएगा प्रशिक्षण : डीसी आयुष सिन्हा

      June 5, 2026

      अब कहां हैं लगान की गोरी मेम और क्या कर रही हैं?

      June 5, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.