Close Menu
    What's Hot

    AAP मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू बोले- विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस और भाजपा

    July 24, 2026

    JNU-DU Warning on CJP Protest: जेएनयू और दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्रों को वॉर्निंग, CJP प्रोटेस्ट में न जाएं, वरना एक्शन लेंगे | Delhi

    July 24, 2026

    UPSC एग्जाम में 76वीं रैंक लाने वाला चंडीगढ़ का अफसर रिश्वत लेते गिरफ्तार, 4 लाख रुपये मांगे थे, सीबीआई ने ट्रैप लगातार पकड़ा

    July 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      JNU-DU Warning on CJP Protest: जेएनयू और दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्रों को वॉर्निंग, CJP प्रोटेस्ट में न जाएं, वरना एक्शन लेंगे | Delhi

      July 24, 2026

      Jammu Kashmir Landslide: भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाइवे दूसरे दिन भी बंद, फंसे लोगों के लिए रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेन | National

      July 24, 2026

      हिमाचल में शराब ठेके पर पुलिस कर्मियों ने किया बवाल

      July 24, 2026

      पंजाब पुलिस का एएसआई नहर में कूदा

      July 23, 2026

      देश में पिछले 2 दिनों में नॉर्मल से 170-180% बारिश हुई

      July 23, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, July 24
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दिल्ली»दिल्ली में 22 वर्षीय युवती की हत्या से सनसनी
    दिल्ली

    दिल्ली में 22 वर्षीय युवती की हत्या से सनसनी

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानApril 23, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Delhi Crime News : दिल्ली में 22 वर्षीय युवती की हत्या से सनसनी
    Delhi Crime News : दिल्ली में 22 वर्षीय युवती की हत्या से सनसनी

    यूपीएससी की तैयारी कर रही थी युवती, आईआरएस अधिकारी की बेटी थी मृतक युवती

    Delhi Crime News (द भारत ख़बर), नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली के दक्षिणी एरिया में अमर कॉलोनी में एक संपन्न परिवार की बेटी की हत्या का मामला सामने आने से सनसनी फैल गई। दरअसल जिस युवती की हत्या की गई उसकी आयु करीब 22 साल थी और वह वर्तमान में एक आईआरएस अधिकारी की इकलौती औलाद थी। युवती की हत्या सुबह उस समय की गई जब अधिकारी और उसकी पत्नी सुबह जिम के लिए घर से निकले। जब उक्त दंपति जिम से वापस लौटा तो उन्हें वारदात का पता चला। पीड़ितों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है।

    वारदात के बाद घरेलू नौकर फरार

    पुलिस जांच में सामने आया है कि जब उक्त दंपति जिम के लिए गए थे तो उसके बाद उनकी बेटी और घरेलू सहायक ही घर पर मौजूद थे। लेकिन जब वे दोनों वापस आए तो बेटी का शव घर में मौजूद था और उक्त नौकर मौके से फरार था। इस तरह से दंपति ने हत्या का शक उक्त नौकर पर जताया है। जिसके बाद पुलिस ने उक्त युवक को नामजद करते हुए उसकी तलाश शुरू कर दी है।

    हत्या से पहले की गई मारपीट

    सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। साथ ही फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से अहम साक्ष्य जुटाए। शुरूआती जांच में मृतका के सिर और गर्दन पर चोट के निशान पाए गए हैं। आशंका जताई जा रही है कि हत्या से पहले उसके साथ मारपीट भी की गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार, हत्या गला घोंटकर की गई है और इसमें मोबाइल चार्जर के वायर का इस्तेमाल किए जाने की बात सामने आ रही है।

    इसके अलावा दुष्कर्म के बाद हत्या की भी आशंका जताई जा रही है, हालांकि इस संबंध में पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। मृतका ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर ली थी और इन दिनों संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की तैयारी कर रही थी। वह इकलौती बेटी थी। उसकी इस तरह की मौत से परिवार गहरे सदमे में है। जांच के दौरान सामने आया है कि संदिग्ध घरेलू सहायक है, जिसकी पहचान राहुल मीणा के रूप में हुई है। वह मूल रूप से राजस्थान का रहने वाला है।

    ये भी पढ़ें : Mirzapur Accident : मिर्जापुर हाईवे पर चार वाहन टकराए, 11 की मौत

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआरबीआई की नई योजना ऑनलाइन फ्रॉड से बचाएगी
    Next Article लॉरेंस बिश्नोई की जिंदगी पर बनेगी डॉक्यू-सीरीज, जानें कब और कहां देख पाएंगे
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      दिल्ली के ये 17 मेट्रो स्टेशन आज भी बंद, घर से निकलने से पहले जरूर चेक करें लिस्ट

      July 24, 2026

      IMD Weather Alert: आज दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में बारिश होगी या नहीं? पहाड़ों पर कैसा रहेगा मौसम, जानें वेदर अपडेट | National

      July 24, 2026

      Delhi Metro Big Update: कहीं इसी तरफ तो नहीं जा रहे आप! आज बंद रहेंगे 17 मेट्रो स्टेशन, जान लीजिए अपने रूट की ट्रेन का हाल | National

      July 23, 2026

      RAF ऑफिसर सोनिया सहरावत ने CJP के प्रोटेस्ट में ऐसा क्या कहा, जिससे रातोंरात हो गईं वायरल? जानिए उनके चर्चित बयान | National

      July 23, 2026

      IMD Weather Update Today: दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में आज भी झमाझम बारिश, हिमाचल में रेड अलर्ट, जानें वेदर अपडेट | National

      July 23, 2026

      Delhi Metro Update: यात्री कृपया ध्यान दें, आज दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन रहेंगे बंद ! जानिए कब शुरू होगी एंट्री-एग्जिट | Delhi

      July 23, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      AAP मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू बोले- विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस और भाजपा

      By श्वेता चौहानJuly 24, 2026

      चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी पंजाब के मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने नीट पेपर लीक…

      JNU-DU Warning on CJP Protest: जेएनयू और दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्रों को वॉर्निंग, CJP प्रोटेस्ट में न जाएं, वरना एक्शन लेंगे | Delhi

      July 24, 2026

      UPSC एग्जाम में 76वीं रैंक लाने वाला चंडीगढ़ का अफसर रिश्वत लेते गिरफ्तार, 4 लाख रुपये मांगे थे, सीबीआई ने ट्रैप लगातार पकड़ा

      July 24, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.