Close Menu
    What's Hot

    सीनियर खिलाड़ियों का सम्मान करें…संन्यास लेते ही गरजे अजिंक्य रहाणे, गौतम गंभीर और सिलेक्टर्स को दिखाया आईना | Sports

    August 6, 2026

    Indigo का एनिवर्सरी ऑफर, मुफ्त में दे रही 20 हजार टिकटें, जानें पाने का तरीका

    August 6, 2026

    मणिमहेश यात्रा शुरू होने से पहले बदले नियम, प्लास्टिक और तंबाकू पर लगी रोक, जानें यहां सब कुछ

    August 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      मणिमहेश यात्रा शुरू होने से पहले बदले नियम, प्लास्टिक और तंबाकू पर लगी रोक, जानें यहां सब कुछ

      August 6, 2026

      रेड लाइट एरिया में फंदे से लटकी मिली डांसर, लखनऊ की रहने वाली थी मृतका

      August 6, 2026

      नोएडा में भारी बारिश से बेपटरी हुआ जीवन, सड़कों पर भरा पानी, भीगते हुए स्कूल पहुंचे बच्चे

      August 5, 2026

      Sheikh Hasina News: शेख हसीना का बड़ा ऐलान, दिसंबर में हर हाल में बांग्लादेश लौटूंगी, चाहे जेल भेज दें या मार दें | World

      August 5, 2026

      PM मोदी का वीडियो हटाने के मामले में Meta ने मांगी माफी, सरकार ने जताई नाराजगी, डीपफेक कंटेंट पर होगी सख्ती ! | National

      August 5, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Thursday, August 6
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»भारत की टेक और इंफ्रास्ट्रक्चर क्षमता पर दुनिया का भरोसा : वैष्णव
    दुनिया

    भारत की टेक और इंफ्रास्ट्रक्चर क्षमता पर दुनिया का भरोसा : वैष्णव

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानJanuary 24, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Business News Hindi : भारत की टेक और इंफ्रास्ट्रक्चर क्षमता पर दुनिया का भरोसा : वैष्णव
    Business News Hindi : भारत की टेक और इंफ्रास्ट्रक्चर क्षमता पर दुनिया का भरोसा : वैष्णव

    स्विटजरलैंड के दावोस में संपन्न हुई डब्ल्यूईएफ की सालाना बैठक में दुनिया के दिग्गजों ने माना भारत का लोहा

    Business News Hindi  (द भारत ख़बर), बिजनेस डेस्क : वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम(डब्ल्यूईएफ) की सालाना बैठक जोकि पांच दिन तक चली का समापन गत दिवस हो गया। डब्ल्यूईएफ की यह बैठक इस बार स्विटजरलैंड के दावोस में संपन्न हुई। पांच दिन तक चली इस बैठक में दुनिया भर के शीर्ष राजनीतिक हस्तियों सहित उद्योगपतियों ने शिरकत की। डब्ल्यूईएफ की इस वार्षिक बैठक में एक तरफ जहां दुनिया भर के तमाम देशों में टैरिफ, मौजूदा वैश्विक व्यापार को लेकर चिंता का माहौल दिखाई दिया।

    वहीं भारत की आर्थिक वृद्धि और तकनीकी महत्वाकांक्षाओं को लेकर वैश्विक भरोसा मजबूत नजर आया। केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि लॉजिस्टिक्स, मैन्युफैक्चरिंग, सेमीकंडक्टर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे क्षेत्रों में वैश्विक कंपनियों और निवेशकों के साथ भारत की भागीदारी लगातार गहरी हो रही है।

    भारत से जुड़ना चाहती है विश्व की सैकड़ों कंपनियां

    दावोस से साझा जानकारी में उन्होंने बताया कि बहुराष्ट्रीय लॉजिस्टिक्स कंपनी मैर्सक भारत के साथ सक्रिय रूप से जुड़कर शिपिंग, बंदरगाह, रेलवे और सेमीकंडक्टर सामग्री से जुड़े लॉजिस्टिक्स इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने पर काम कर रही है। इससे वैश्विक सप्लाई चेन में भारत की बढ़ती भूमिका को मजबूती मिलती है।

    उभरती अर्थव्यवस्था से निर्णायक आर्थिक शक्ति बना भारत

    पिछले एक दशक में भारत ने उभरती अर्थव्यवस्था से आगे बढ़कर एक निर्णायक वैश्विक आर्थिक शक्ति के रूप में अपनी पहचान बनाई है। गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी और और केंद्रीय मंत्री के राममोहन नायडू ने कहा कि मजबूत आर्थिक वृद्धि और व्यापक डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना ने इस परिवर्तन को गति दी है। संघवी ने कहा कि दशकों तक भारत को केवल एक उभरती अर्थव्यवस्था के रूप में देखा जाता रहा, लेकिन आज यह परिभाषा देश की वास्तविक स्थिति को नहीं दर्शाती।

    भारत की पहचान मजबूत साझेदार के रूप में बनी

    भारती एंटरप्राइजेज के वाइस-चेयरमैन राजन भारती मित्तल ने कहा है कि मौजूदा वैश्विक भू-राजनीतिक हालात के बीच भारत को एक भरोसेमंद साझेदार के रूप में देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में यह भारत के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। राजन भारती मित्तल के मुताबिक, भारत की ग्रोथ स्टोरी पूरी तरह बरकरार है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत को लेकर दिलचस्पी बनी हुई है।

    ब्लैकस्टोन ने माना भारत में अपार संभावनाएं

    ब्लैकस्टोन के सीईओ स्टीफन श्वार्जमैन ने कहा कि भारत अब उभरता हुआ बाजार नहीं, बल्कि पहले ही मजबूत अर्थव्यवस्था बन चुका है। उन्होंने अक को नई औद्योगिक क्रांति बताया और कहा कि भारत में लंबी विकास संभावनाएं हैं। शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव को उन्होंने अस्थायी बताया, जबकि निजी निवेश में भारत को भविष्य का बड़ा अवसर बताया।

    ये भी पढ़ें : PM Modi News : पीएम मोदी आज वितरित करेंगे 61 हजार नियुक्ति पत्र

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसौरव गांगुली बनेगा ये एक्टर
    Next Article किंग की रिलीज डेट का हुआ ऐलान
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      Indigo का एनिवर्सरी ऑफर, मुफ्त में दे रही 20 हजार टिकटें, जानें पाने का तरीका

      August 6, 2026

      E-PRAAPTI पोर्टल, अब पुराने और बंद पड़े EPF खातों से मिनटों में निकलेंगे पैसे, जानें कैसे करेगा काम

      August 6, 2026

      तेजी पर बंद हुआ स्टॉक मार्केट, सेंसेक्स-निफ्टी दोनों उछले, कच्चा तेल हुआ महंगा

      August 5, 2026

      RBI ने रेपो रेट का किया ऐलान, जानें आपके लोन की EMI बढ़ी या घटी

      August 5, 2026

      शेयर मार्केट में तेजी का सिलसिला बरकरार, चढ़कर खुला बाजार, सस्ता हुआ कच्चा तेल

      August 5, 2026

      मिले-जुले रुख के साथ खुला स्टॉक मार्केट, सेंसेक्स में तेजी तो निफ्टी फिसला, कच्चा तेल हुआ महंगा

      August 4, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      सीनियर खिलाड़ियों का सम्मान करें…संन्यास लेते ही गरजे अजिंक्य रहाणे, गौतम गंभीर और सिलेक्टर्स को दिखाया आईना | Sports

      By परवेश चौहानAugust 6, 2026

      अजिंक्य रहाणे ने इशारों में साधा गौतम गंभीर और अगरकर पर निशाना नई दिल्ली. भारतीय…

      Indigo का एनिवर्सरी ऑफर, मुफ्त में दे रही 20 हजार टिकटें, जानें पाने का तरीका

      August 6, 2026

      मणिमहेश यात्रा शुरू होने से पहले बदले नियम, प्लास्टिक और तंबाकू पर लगी रोक, जानें यहां सब कुछ

      August 6, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.