Two-Day Strike by Sanitation Workers(मेरा हरियाणा नेटवर्क) करनाल। नगर निगम करनाल के सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर दो दिन की काम छोड़ हड़ताल शुरू कर दी है। कर्मचारी निगम कार्यालय के बाहर धरने पर बैठकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो हड़ताल को अनिश्चितकाल तक बढ़ाया जा सकता है। उनका कहना है कि लंबे समय से समस्याएं उठाने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही।
महिला कर्मचारियों ने भी अपनी परेशानी बताते हुए कहा कि नौकरी के चलते वे बच्चों को समय नहीं दे पातीं, जिससे परिवार पर असर पड़ रहा है।सफाई कर्मचारियों की मुख्य मांगों में कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना और समान काम के लिए समान वेतन शामिल है। उन्होंने हाईकोर्ट के आदेश लागू न होने पर भी नाराजगी जताई है।


