नई दिल्ली. भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में 15 अगस्त से खेलने उतरेगी. बतौर कप्तान पहली बार शुभमन गिल श्रीलंका के दौरे पर पहुंचे हैं. सीरीज शुरू होने से हम जान लेते हैं किस बैटर ने दोनों देशों की सीरीज के दौरान बनाए हैं सबसे ज्यादा रन. इस लिस्ट में सबसे ऊपर भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का ही नाम आता है.
सचिन तेंदुलकर ने श्रीलंका के खिलाफ अपने दो दशक लंबे करियर के दौरान कुल 25 टेस्ट मैच खेला. इन मैचों के दौरान सचिन ने कुल 36 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 60.45 के बेमिसाल औसत से कुल 1995 रन बनाए. श्रीलंका के गेंदबाजों को पस्त करते हुए सचिन ने कुल 9 शतकीय पारी खेली और 6 अर्धशतक जमाया. श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैच में उनका सबसे बड़ा स्कोर 203 रन रहा. उन्होंने साल 2010 में कोलंबो के एसएससी ग्राउंड पर यह डबल सेंचुरी ठोकी थी.
एक तरफ जहां सचिन तेंदुलकर लिस्ट में पहले नंबर पर हैं तो श्रीलंका के पूर्व कप्तान तिलकरत्ने दिलशान का नंबर उनके बात आता है. इस धुरंधर बल्लेबाज ने भारत के खिलाफ टेस्ट में 1822 रन बनाए. तिलकरत्ने को उनकी तेज और मॉडर्न बल्लेबाजी के लिए जाना जाता था. उन्होंने भारत के खिलाफ टेस्ट में 6 शतक और 8 अर्धशतक लगाता. उनके औसत की बात करें तो ये सचिन से भी बेहतर था. तिलकतरत्ने ने भारत के खिलाफ 67.42 के औसत से रन बनाए
टीम इंडिया और विरोधी गेंदबाजों के बीच दीवार माने जाने वाले पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ ने श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में 1508 रन बनाए थे. उन्होंने कुल 20 मैचों 3 शतक और 9 अर्धशतक लगाया. इस दौरान द्रविड़ के रन बनाने का औसत में उनका औसत 48.64 का रहा.
दोनों देशों के बीच सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टेस्ट बैटर की लिस्ट में चौथे नंबर पर श्रीलंका के महान बल्लेबाज कुमार संगकारा का आता है. भारत के खिलाफ टेस्ट में उन्होंने 1352 रन बनाए. संगकारा ने भारतीय टीम के खिलाफ टेस्ट में खेलते हुए 5 शतक और 2 अर्धशतक लगाए. जिसमें औसत 52.00 रहा.
श्रीलंका के महान बल्लेबाजों में शामिल अरविंद डी सिल्वा ने भारत के खिलाफ टेस्ट में 1252 रन बनाए हैं. टीम इंडिया के खिलाफ उनके नाम 5 शतक और 3 अर्धशतक लगाया है. डी सिल्वा के रन बनाने के औसत की बात करें तो वो उनका औसत 41.73 का रहा.

