नई दिल्ली. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई के सामने अपनी अकड़ छोड़ने का फैसला लिया. नए अध्यक्ष पूर्व बल्लेबाज तमीम इकबाल ने भारत और बांग्लादेश के बीच सीरीज कराने के लिए पूरा जोर लगाया हुआ है. पिछले साल भारतीय टीम को बांग्लादेश के दौरे पर जाना था लेकिन दोनों देशों के बीच बिगड़े राजनीतिक रिश्तों की वजह से सीरीज को स्थगित कर दिया गया. इसके बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने भारत में खेले गए आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में भारत आकर ना खेलने की शर्त रखी. इसके बाद आईसीसी ने उनको टूर्नामेंट से बाहर कर दिया. इन सब घटनाक्रम के बीच बांग्लादेश क्रिकेट की कमान तमीम ने संभाली. अब वो दोनों बोर्ड के बीच केक रिश्ते फिर से बेहतर करने पर जोर दे रहे हैं.
तमीम की पहल के बाद भारत और बांग्लादेश के बीच प्रस्तावित सीरीज को लेकर उम्मीदें बढ़ी है. खबरों के मुतबिक बीसीसीआई अब बांग्लादेश दौरे के लिए भारत सरकार से मंजूरी और स्थिति साफ करने की तैयारी में है. पिछले कुछ महीनों से दोनों देशों के बीच लगातार इसको लेकर बातचीत जारी है. पड़ोसी देश की तरफ से भारत को उनके यहां तीन वनडे और तीन टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने का प्रस्ताव दिया गया है. इसे पहले 2025 में आयोजित किया जाना था लेकिन सुरक्षा कारणों से टाल दिया गया.

अब हालात पहले से बेहतर नजर आ रहे हैं. बांग्लादेश की तरफ से भी सुरक्षा को लेकर आश्वस्त किया गया है. इन सभी घटनाक्रम के बदलाव के बाद अब इस दौरे के दोबारा होने की संभावना बढ़ी है. सीरीज को लेकर आखिरी फैसला भारत सरकार को लेना है. BCCI सूत्रों के मुताबिक, भारतीय बोर्ड अपने स्तर पर कोई आखिरी फैसला नहीं ले सकता और इसके लिए सरकार की मंजूरी जरूरी होगी. बोर्ड फिलहाल इसको लेकर अपने तरफ से काम कर रहा है. बताया जा रहा है कि बहुत जल्द सरकार से भी इस दौरे की अनुमति लेने के लिए संपर्क किया जा सकता है.
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने भारत के खिलाफ 29 अगस्त से 15 सितंबर के बीच ही सीरीज को खेलना चाहता है. अगर भारत इस दौरे पर जाता है तो उसे घर पर अफगानिस्तान के साथ खेली जाने वाली सीरीज के डेट में बदलाव करना होगा. इसकी मेजबानी अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड नई दिल्ली में करने वाला है. एशियन गेम्स से पहले यह दोनों टीमों की तैयारी के लिहाज से अच्छा मौका माना जा रहा है.

