नई दिल्ली. आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 से पहले भारतीय टीम में कई बदलाव होने के संकेत मिल रहे हैं. मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर को लेकर सवाल उठ रहे हैं. पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के वनडे टीम से बाहर होने की खबर कुछ दिन पहले इंग्लैंड दौरे पर उठी. उनके दो पुराने साथी मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार की वापसी को लेकर भी चर्चा जोरों पर है. इंडियन प्रीमियर लीग में 2026 में भुवी ने गजब का प्रदर्शन किया था. महज 1 विकेट से वो पर्पल कैप हासिल करने वाले गेंदबाज से पीछे थे. पिछले 5 साल से उन्होंने कोई वनडे नहीं खेला है लेकिन उनका हालिया प्रदर्शन वापसी का राह तैयार कर रहा है.
भारतीय तेज गेंदबाज की टीम में वापसी को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज है. भुवनेश्वर ने आखिरी बार 21 जनवरी 2022 को टीम इंडिया की जर्सी में इंटरनेशनल मैच खेला था. तब अब तक वो टीम से बाहर चल रहे हैं. चयनकर्ताओं ने उनको नए खिलाड़ियों को मौका देने की वजह से बाहर रखा और अब उनको मौका नहीं मिल रहा. हालांकि उन्होंने घरेलू क्रिकेट में अपने प्रदर्शन से कई बार चयनकर्ताओं को संदेश भेजा. आईपीएल में इस बार किया गया प्रदर्शन उनको एक बार फिर से सुर्खियो में ले आया. उन्होंने पांच साल से कोई वनडे नहीं खेला लगभग तीन साल से लिस्ट-ए क्रिकेट से भी दूर हैं. इसके बाद भी 2027 वनडे वर्ल्ड कप में उनको चुने जाने की मांग हो रही है.
सबसे पहले पूर्व भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने ही भुवनेश्वर कुमार का नाम लिया था. टीम इंडिया के पूर्व कोच रवि शास्त्री और पूर्व मुख्यचयनकर्ता कृष्णमाचारी श्रीकांत भी उनको वनडे टीम में वापस लाने की बात कह चुके हैं. दक्षिण अफ्रीका में होने वाले विश्व कप के लिए उनकी स्विंग और गेंदबाजी अनुभव को कारगर माना जा रहा है.
36 साल के हो चुके भुवनेश्वर ने टीम में चुने जाने के सवाल पर बेहद सीधा सा जवाब दिया. जब उनको पूछा गया कि चयनकर्ता अगर उनको टीम में वापसी का मौका देते हैं तो क्या तैयार हैं. इस सवाल का जवाब देते हुए भवी ने कहा टीम इंडिया से बुलावा आता है तो वह क्यों मना करेंगे. उनका कहना था कि ‘मुझे चुना गया तो मैं भला भारत की तरफ से खेलने का मौका कैसे जाने दूंगा. कोई भी खिलाड़ी भला टीम में चुने जाने के लिए ही खेलता है. मेरा काम सिर्फ क्रिकेट खेलना है जो मैं इस समय कर रहा हूं.

